IPL 2027: PBKS के 5 खिलाड़ी, जिन्हें किया जा सकता है रिलीज

आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में कमाल की शुरुआत रही थी, लेकिन बाद में लड़खड़ानें की वजह से वो प्लेऑफ में प्रवेश नहीं कर सकी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Punjab Kings IPL 2027
Punjab Kings IPL 2027

PBKS Predicted Released Players for IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग का 20वां सीजन 2027 में खेला जाएगा। इस मेगा इवेंट में 2026 के सीजन के खत्म होते ही अगले सत्र के लिए फ्रेंचाइजियों ने प्लानिंग बनाना शुरू कर दिया है। जिसमें 2026 में जबरदस्त शुरुआत के बाद लड़खड़ानें वाली पंजाब किंग्स भी अपनी टीम की कमजोर कड़ी को दूर करने के लिए तैयार है।

पंजाब किंग्स के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ी

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल में अब तक खिताब से दूर रही है। वो इस सूखे को खत्म करने के लिए 2027 में पूरा जोर लगा सकती है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फ्रेंचाइजी की उम्मीदें जगीं हैं, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें बाहर करना टीम के लिए काफी जरूरी है। चलिए इस आर्टिकल में आपको पंजाब किंग्स के 5 संभावित रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

प्रवीण दुबे

उत्तर प्रदेश के स्पिन गेंदबाज प्रवीण दुबे को आईपीएल 2020 में डेब्यू करने का मौका मिला। दिल्ली कैपिटल्स के साथ आगाज करने वाले प्रवीण दुबे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की जर्सी भी पहनी और इसके बाद उन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने अपने पाले में ले लिया। लेकिन इस खिलाड़ी के लीग में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। प्रवीण दुबे को इस टीम के साथ 2025 के सीजन में एक मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन अब पंजाब किंग्स उन्हें रिलीज कर सकती है।

लॉकी फर्ग्यूसन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन आईपीएल में 2017 से खेल रहे हैं। उन्होंने कईं फ्रेंचाइजी की जर्सी पहनी। इस कीवी गेंदबाज का कुछ सीजन प्रदर्शन भी शानदार रहा। इसी वजह से पंजाब किंग्स ने 2025 के मेगा ऑक्शन में इस स्पीड स्टार को अपने साथ जोड़ा, लेकिन उन्होंने PBKS के साथ खेलते हुए काफी निराश किया है। सबसे बड़ी दिक्कत फर्ग्यूसन की इकॉनोमी की रही है। ऐसे में उन्हें रिलीज करना तय दिख रहा है।

विष्णु विनोद

पंजाब किंग्स ने केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद को अपने साथ 2025 के ऑक्शन में जोड़ा था। इस खिलाड़ी को 2025 के सत्र में तो मौका नहीं मिला, तो वहीं 2026 में भी ज्यादा मौके नहीं मिल सके। पंजाब किंग्स के पास प्रभसिरमन सिंह  के रूप में एक अच्छा विकेटकीपर बल्लेबाज है, ऐसे में विष्णु विनोद के लिए राह काफी मुश्किल है। इस वजह से 2027 के सत्र से पहले उन्हें रिलीज किया जा सकता है।

नेहल वढेरा

पंजाब किंग्स ने लोकल बॉय नेहल वढेरा पर साल 2025 में हुए मेगा ऑक्शन में बड़ा भरोसा दिखाया। इस खिलाड़ी ने उस सत्र में अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था। लेकिन 2026 में उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। इस खिलाड़ी ने जितने मौके मिले, उसमें निराश ही किया और आखिर में अब पंजाब किंग्स नेहल वढेरा को लेकर स्टेप उठाते हुए उन्हें रिलीज करने के बारे में विचार कर सकती है।

यश ठाकुर

भारत के युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर पिछले 2 सीजन से पंजाब किंग्स में खेल रहे हैं। इस टीम की बॉलिंग यूनिट बहुत अच्छी है, ऐसे में यश ठाकुर को ज्यादा मौके प्राप्त नहीं हो सके हैं। यश ठाकुर को कुछ मौके मिले, जहां वो इतनी बेहतर गेंदबाजी नहीं कर सके। इस खिलाड़ी को अब अगले सीजन से पहले सीजन कर पंजाब किंग्स किसी अच्छे विकल्प की तरफ जा सकती है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में