CSE
Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%Toss Index451.9 −3.11%Match Index1,008.2 +4.27%TIX-SAWT26120.4 −0.73%TIX-CPL2656.7 −3.11%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-SLTO26108.0 +5.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3624 ZIM vs AUS +0.00%M3623 GAW vs ABF +0.00%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%M3620 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3619 ML vs UAE +1.77%M3618 BT vs JK −2.40%M3617 ML vs UAE +4.27%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%

एशिया कप जीतने के बाद भी ट्रॉफी का इंतजार! मोहसिन नकवी को लेकर BCCI ने साफ किया रुख

भारतीय क्रिकेट की मेंस टीम ने पिछले साल एशिया क्रिकेट कप जीता था और पिछले ही दिनों भारत की महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप जीता, लेकिन ट्रॉफी से वंचित हैं।

BCCI on Team India Asia Cup Trophies
BCCI on Team India Asia Cup Trophies

BCCI on Team India Asia Cup Trophies: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में मैदान पर अपना दबदबा कायम रखा, लेकिन खिताब जीतने के बाद भी ट्रॉफी से जुड़ा मामला अब तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। महिला टीम ने 2026 महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार खिताब अपने नाम किया, लेकिन विजेता ट्रॉफी अभी तक भारतीय टीम के पास नहीं पहुंची है।

पहले मेंस और विमेंस टीम को नहीं मिल सकी चैंपियन वाली एशिया कप ट्रॉफी

इसकी वजह एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ और पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भारतीय टीम का इनकार करना रहा। दिलचस्प बात यह है कि यह मामला सिर्फ महिला टीम तक सीमित नहीं है। पिछले साल एशिया कप जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम को भी अब तक उसकी ट्रॉफी नहीं मिली है। ऐसे में फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर दोनों ट्रॉफियां भारत को कब मिलेंगी?

BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

अब इस सवाल पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से बातचीत में बताया कि भारतीय टीम को जल्द ही दोनों एशिया कप ट्रॉफियां मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड को उम्मीद है कि महिला एशिया कप की ट्रॉफी के साथ-साथ पुरुष एशिया कप की ट्रॉफी भी जल्द भारत लाई जाएगी, जो पिछले एक साल से टीम के पास नहीं है। सैकिया के बयान से यह संकेत मिल रहा है कि BCCI ने दोनों ट्रॉफियों को वापस हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अब इस मामले का जल्द समाधान निकल सकता है।

यह भी पढ़े- 10 गेंद भी नहीं लगीं और ठोक दी फिफ्टी! T20I में किसके नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

क्यों नहीं ली गई ट्रॉफी?

दरअसल, ट्रॉफी को लेकर विवाद उस समय शुरू हुआ जब भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से खिताबी सम्मान स्वीकार करने से इनकार कर दिया। BCCI का कहना था कि ट्रॉफी किसी दूसरे अधिकारी के हाथों दिलाई जाए। बोर्ड ने सुझाव दिया था कि ACC के डिप्टी चेयरमैन और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी खालिद अल जरुनी विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपें। हालांकि, BCCI के इस सुझाव को स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने के बजाय समारोह से दूरी बनाए रखी।

अब दोनों ट्रॉफियों का इंतजार

देवजीत सैकिया ने साफ किया कि BCCI का रुख पहले भी स्पष्ट था और अब भी वही है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करना चाहता था, जो उनके अनुसार देश के हित में काम नहीं कर रहा है। यही वजह रही कि भारतीय टीम के पास ट्रॉफी लेने से इनकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। अब बोर्ड की कोशिश दोनों ट्रॉफियों को जल्द भारत लाने की है। यानी मैदान पर एशिया कप जीतने के बाद शुरू हुआ ट्रॉफी विवाद अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है और जल्द ही दोनों खिताबों की ट्रॉफियां भारतीय क्रिकेट के पास नजर आ सकती हैं।

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में