RCB को मिली गुड न्यूज, प्लेऑफ से पहले विस्फोटक ओपनर की होगी वापसी; जानें कब करेंगे टीम को ज्वाइन

IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बना चुकी RCB के लिए राहत भरी खबर आई है, क्योंकि फिल साल्ट वापस भारत आने वाले हैं।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

3 मिनट पढ़ें
RCB's opener Phil Salt return update
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Phil Salt set to return to India for IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लीग स्टेज के छह मुकाबले ही शेष रह गए हैं। इसके बाद, प्लेऑफ का रोमांच शुरू हो चुका है। गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में मिली जीत की मदद से अगले राउंड में पहले ही अपना स्थान पक्का कर लिया। अब उसकी नजर अपना अंतिम मैच जीतकर लीग स्टेज अंक तालिका में पहले स्थान पर रहकर समाप्त करने पर होगी। 

इस बीच बेंगलुरु की टीम को एक बड़ी खुशखबरी मिली है, क्योंकि ओपनर फिल साल्ट सप्ताह के अंत में भारत वापस आने वाले हैं। साल्ट अपनी उंगली में चोट के स्कैन के लिए इंग्लैंड वापस चले गए थे लेकिन अब एक महीने बाद उनकी वापसी होने वाली है। इसका खुलासा ईएसपीएन ने अपनी रिपोर्ट में किया है। 

दिल्ली के खिलाफ फील्डिंग के दौरान साल्ट को लगी थी चोट 

फिल साल्ट को बेंगलुरु में 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बाउंड्री बचाने के प्रयास में अपने बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। शुरुआत में उनकी चोट को ज्यादा गंभीर नहीं माना जा रहा था, इसी वजह से उम्मीद थी कि दो-तीन मैच के बाद उनकी वापसी हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

एक के बाद एक मुकाबलों से बाहर होने के बाद, फिल साल्ट वापस इंग्लैंड लौट गए और अपनी इंजर्ड फिंगर का स्कैन भी वहीं कराया। इसके अलावा चोट के कारण मिले ब्रेक के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताया। हालांकि, अब शायद उनकी चोट ठीक हो गई है और इसी वजह से वापस भारत आने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की शर्मनाक सीरीज हार! बांग्लादेश में 2-0 से सूपड़ा साफ; WTC Points Table में भारत को भी लगा बड़ा झटका

SRH के खिलाफ मुकाबले में खेलने को संशय की स्थिति 

RCB को अपना आखिरी लीग मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में खेलना है। इस मैच में फिल साल्ट खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी है। सलामी बल्लेबाज भले ही इस सप्ताह के अंत में भारत आने वाला हो लेकिन हो सकता है कि एहतियात के तौर पर प्लेऑफ से पहले उन्हें न खिलाया जाए। 

ऐसे में विराट कोहली के साथ एक बार फिर से जैकब बेथेल बतौर ओपनर नजर आ सकते हैं। बेथेल को साल्ट की गैरमौजूदगी में लगातार पारी की शुरुआत का मौका मिला लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने सात पारियों में सिर्फ 96 रन ही बनाए। ऐसे में देखना होगा कि SRH के खिलाफ उन पर फिर से भरोसा जताया जा सकता है या नहीं। 

टैग:

हमें फॉलो करें

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में