Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

BAN vs NZ Dream11 Prediction, 2nd T20I- पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में जानें BAN vs NZ Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
BAN vs NZ Dream11 Team
BAN vs NZ Dream11 Team

BAN vs NZ मैच प्रीव्यू:

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें आज अपने दूसरे T20I मुकाबले के लिए मतिउर रहमान स्टेडियम मे एक बार फिर आमने-सामने होगी। हाल ही में न्यूजीलैंड से एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद बांग्लादेश टीम ने T20I श्रृंखला में भी 1-0 से बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने पहले T20I मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 182 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य स्थापित किया था, जिसे बांग्लादेश टीम ने मात्र 4 विकेट खोकर 18 ओवर में पूरा कर लिया। इस मुकाबले में बांग्लादेश टीम की तरफ से तौहीद हृदोय ने 51 रनों की नाबाद पारी खेली थी। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था, लेकिन उनके गेंदबाज डेथ ओवर्स में बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर नियंत्रण नहीं रख पाए और उन्होंने यह मुकाबला गवा दिया। पिछले मुकाबले की गलतियों से सबक लेते हुए न्यूजीलैंड टीम इस मुकाबले में वापसी की हर संभव कोशिश करेगी।

BAN vs NZ मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: New Zealand Tour of Bangladesh 2026
  • मैच: BAN vs NZ
  • तारीख:  29 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 01:30 PM IST
  • स्टेडियम: बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम, चट्टोग्राम, बांग्लादेश
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: Fancode

चट्टोग्राम वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 25-26°C
  • बारिश की संभावना: 94%
  • ह्यूमिडिटी: 79%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम BAN फॉर्म
BAN हालिया फॉर्म: W, W, W, L, L

टीम NZ फॉर्म
NZ हालिया फॉर्म: L, L, L, W, W

 

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

बांग्लादेश  5
न्यूजीलैंड 5
बेनतीजा 0

मतिउर रहमान स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

पहले मैच में पिच का बर्ताव काफी अच्छा रहा। शुरुआत में इसमें अच्छा उछाल और कैरी देखने को मिला, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, पिच धीमी होती गई। यही वजह है कि पावरप्ले के दौरान रन बनाना बेहद ज़रूरी हो जाता है, जब पिच ठोस और सख्त होती है। हालांकि, पूरे मैच के दौरान स्पिनरों को विकेट से अच्छी मदद मिलेगी, और तेज़ गेंदबाज़ों को सीम मूवमेंट का फ़ायदा मिलेगा।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 56%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 44%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (53%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 151
  • दूसरी पारी का औसत: 133

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

BAN vs NZ संभावित प्लेइंग 11

बांग्लादेश संभावित 11:

तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, लिटन दास (कप्तान) (विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, रिपन मोंडोल

न्यूजीलैंड संभावित 11:

टिम रॉबिन्सन, कैटेन क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली (कप्तान), बेवन जैकब्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, मैथ्यू फिशर, बेन लिस्टर

बांग्लादेश से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
तौहीद हृदोय BAT 51 0
लिटन दास WK 21 0
शमीम हुसैन AR 31 0
रिशाद हुसैन AR 0 2

न्यूजीलैंड से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
डेन क्लीवर WK 51 0
कैटेन क्लार्क BAT 51 0
जोश क्लार्कसन AR 27 1
ईश सोढ़ी BOWL 0 2

यह भी पढ़ें: रियान पराग ने ड्रेसिंग में की शर्मनाक हरकत, लाइव मैच में पीते दिखे ई-सिगरेट, देखें VIDEO

BAN vs NZ कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
तौहीद हृदोय डेन क्लीवर
लिटन दास जोश क्लार्कसन

BAN vs NZ फैंटेसी टीम सुझाव:

BAN vs NZ Dream11 Prediction
बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक तौहीद हृदोय
हेड टू हेड कैप्टन पिक लिटन दास
डिफरेंशियल पिक डेन क्लीवर, जोश क्लार्कसन
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-3-3-2

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

बांग्लादेश टीम ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपने खेल स्तर को काफी ऊंचा उठाया है, अगर हेड-टु-हेड की बात की जाए तो पिछले 10 मुकाबलो में से दोनों टीमों ने 5-5 मुकाबले जीते हैं। लेकिन अपने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आयरलैंड, और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए दूसरे मैच में भी बांग्लादेश टीम का पलड़ा भारी है।

प्रेडिक्शन: बांग्लादेश

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में