DC vs CSK Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 48, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में जानें DC vs CSK Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
DC vs CSK Dream11 Team
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

DC vs CSK मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग में आज शाम खेले जाने वाले 48वे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर हेड-टू-हेड पिछले 10 मुकाबलों की बात की जाए तो दोनों टीमें 5-5 मुकाबले जीतकर बराबरी पर हैं। हालांकि इस सीजन मे दोनों टीमों के दरमियान खेले गए पिछले मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हराया था, जिसमें संजू सैमसन को उनकी 115 रनों की आतिशी पारी के लिए “ प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया था। 

दिल्ली कैपिटल्स पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर आ रही है, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हाल ही में 8 विकेट से हराया है। दिल्ली कैपिटल्स को उनके गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन ने मुसीबत में डाल रखा है। अक्षर पटेल केवल 8 विकेटों के साथ उनके सबसे सफलतम गेंदबाज हैं, हालांकि सीजन का पहला मुकाबला खेलने वाले मिचेल स्टार्क ने पिछले मुकाबले में 3 विकेट निकालकर टीम को जरूर कुछ राहत दी है। वही, चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार 2 अर्धशतक लगाए हैं। दोनों टीमे फिलहाल अंक तालिका में क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं, और टोप-4 की दौड़ में दोनों टीमों के लिए आज का यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: DC vs CSK Pitch Report: जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा, कौन मार सकता है बाज़ी?

DC vs CSK मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: DC vs CSK
  • तारीख:  5 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

दिल्ली वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 24-25°C
  • बारिश की संभावना: 2%
  • ह्यूमिडिटी: 70%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम DC फॉर्म
DC हालिया फॉर्म: W, L, L, L, W

टीम CSK फॉर्म
CSK हालिया फॉर्म: W, L, W, L, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

दिल्ली कैपिटल्स   5
चेन्नई सुपर किंग्स 5
बेनतीजा 0

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

काली मिट्टी से बनी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। अपनी छोटी बाउंड्री (लगभग 65m–68m) के कारण यह पिच हाई-स्कोरिंग T20 मैचों के लिए मशहूर है। आमतौर पर यह पिच स्ट्रोक लगाने के लिए अच्छी गति और उछाल देती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है या गर्मी के कारण पिच सूखती है, तो यह धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनरों को मदद मिलती है।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 46%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 51%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (64%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 171
  • दूसरी पारी का औसत: 156

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

DC vs CSK संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11:

केएल राहुल, पथुम निसांका, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, काइल जैमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित 11:

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी

दिल्ली कैपिटल्स  से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
केएल राहुल WK 433 0
समीर रिज़वी BAT 209 0
ट्रिस्टन स्टब्स BAT 219 0
मिचेल स्टार्क AR 0 3

चेन्नई सुपर किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
संजु सैमसन WK 315 0
ऋतुराज गायकवाड़ BAT 245 0
जेमी ओवरटन AR 136 10
अंशुल कंबोज BOWL 39 17

यह भी पढ़ें: NEP vs OMN Dream11 Prediction, ICC CWC League 2 2026- मैच 103, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

DC vs CSK कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
केएल राहुल मिचेल स्टार्क
संजु सैमसन जेमी ओवरटन

DC vs CSK फैंटेसी टीम सुझाव:

DC vs CSK Dream11 Prediction
दिल्ली कैपिटल्स  vs चेन्नई सुपर किंग्स11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक केएल राहुल
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक संजु सैमसन
डिफरेंशियल पिक जेमी ओवरटन, मिचेल स्टार्क
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-3-3-3

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी चेन्नई की तुलना में बेहतर है, जबकि गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क के शामिल होने से सुधार आया है। इसलिए अपने घरेलू मैदान पर खेल रही दिल्ली कैपिटल्स के पास यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

संभावित विजेता: दिल्ली कैपिटल्स

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में