Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

RCB vs LSG Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 23, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस आर्टिकल में RCB vs LSG Dream11 Prediction, कप्तान एंड टॉप पिक्स, पिच विश्लेषण और मैच की पूरी जानकारी हिंदी में बताई गई है।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RCB vs LSG Dream11 Team
RCB vs LSG Dream11 Team

RCB vs LSG मैच प्रीव्यू:

वानखेड़े में मुंबई पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु अपने होम ग्राउंड बेंगलुरु में बुधवार को अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी। राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर बेंगलुरु ने अभी तक सभी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की असली ताकत उनकी बल्लेबाजी है जहां पर उन्होंने पिछले मुकाबले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के खिलाफ 240 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था। संभवतः वह आने वाले मुकाबले में भी अपनी बल्लेबाजी लाइन पर काफी निर्भर करेगी।

दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स है जो 4 में से 2 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद लखनऊ को फिर से पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से 7 विकेट से हार मिली। लखनऊ के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है, अभी तक कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। बेंगलुरु को टक्कर देने के लिए कप्तान ऋषभ पंत के साथ टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाजों को एक अच्छी शुरुआत देनी पड़ेगी।

RCB vs LSG मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RCB vs LSG
  • तारीख: 15 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

बेंगलुरु वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 36-37°C
  • बारिश की संभावना: 1%
  • ह्यूमिडिटी: 20%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम RCB फॉर्म
RCB हालिया फॉर्म: W, L, W, W, W

टीम LSG फॉर्म
LSG हालिया फॉर्म: L, W, W, L, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  4
लखनऊ सुपर जायंट्स 2
बेनतीजा 0

चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच सपाट और बल्लेबाजों के लिए मददगार है, जिसे "बल्लेबाजों का स्वर्ग" और "गेंदबाजों का कब्रिस्तान" कहा जाता है। पिच पर गेंद का उछाल एक जैसा होने के कारण यहाँ अक्सर बड़े स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं। हालाँकि पिच सपाट है, फिर भी जो तेज गेंदबाज गेंद को पिच पर जोर से टप्पा खिलाते हैं, उन्हें यहाँ सफलता मिलती है; लेकिन आम तौर पर, यह गेंदबाजों के लिए एक मुश्किल मैदान माना जाता है।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 41%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 53%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (70%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 170
  • दूसरी पारी का औसत: 151

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

RCB vs LSG संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11:

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित 11:

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत(कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
विराट कोहली BAT 179 0
रजत पाटीदार BAT 195 0
टिम डेविड BAT 133 0
जैकब डफी BOW 0 6

लखनऊ सुपर जायंट्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
एडेन मार्करम AR 108 0
ऋषभ पंत WK 103 0
मुकुल चौधरी BAT 88 0
प्रिंस यादव BOW 0 6

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने IPL के बीच जीता ICC का तगड़ा अवॉर्ड, जसप्रीत बुमराह रह गए पीछे

RCB vs LSG कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
रजत पाटीदार एडेन मार्करम
विराट कोहली ऋषभ पंत

RCB vs LSG फैंटेसी टीम सुझाव:

RCB vs LSG Dream11 Prediction
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स ड्रीम11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक विराट कोहली
हेड टू हेड कैप्टन पिक रजत पाटीदार
डिफरेंशियल पिक एडेन मार्करम, ऋषभ पंत
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-5-2-2

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ़ से रजत पाटीदार और विराट कोहली अच्छी फार्म में है। दुसरा, इनके पास अपने घरेलू मैदान पर दर्शकों का साथ रहेगा जो की एक अतिरिक्त खिलाड़ी की तरह काम करती है। इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में