CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

संजू सैमसन ने IPL के बीच जीता ICC का तगड़ा अवॉर्ड, जसप्रीत बुमराह रह गए पीछे

संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह मार्च महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बन गए हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Sanju Samson
Sanju Samson

Sanju Samson Player of the Month Award Winner : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी शानदार पारियों के दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए संजू सैमसन को मार्च महीने के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया है। सैमसन के अलावा इस अवॉर्ड को जीतने की रेस में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी कॉनर एस्टरहुइज़ेन शामिल थे। सैमसन ने इन दोनों को पछाड़कर अवॉर्ड पर कब्जा जमाया है। 

संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मंथ

सैमसन को यह अवॉर्ड भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद मिला है। यह सम्मान पाने के बाद सैमसन ने कहा कि यह उनके करियर का सबसे यादगार और बड़ा पल है। इस संदर्भ में अनुभवी सैमसन ने कहा, 

'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतना एक बहुत ही शानदार एहसास है, खासकर तब जब यह मेरे क्रिकेट करियर के सबसे यादगार समय में मिला है। मेन्स T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का हिस्सा बनना वाकई में एक सपने के सच होने जैसा है।'

उन्होंने आगे कहा कि इस पल की खुशी को पूरी तरह महसूस करने में मुझे थोड़ा समय लगा। भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बहुत ही शानदार दौर है, जहां हर तरफ बेहतरीन टैलेंट मौजूद है। मुझे जो भी मौके मिले और मेरी टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच KKR के स्टार को बड़ा झटका, लगा 2 साल का बैन; जानें पूरा मामला

टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने किया था यादगार प्रदर्शन 

दाएं हाथ के बल्लेबाज सैमसन के लिए टी20 वर्ल्ड कप का शुरुआती फेज किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टीम के शुरुआती मुकाबलों में सैमसन बेंच गर्म करते ही नज़र आए थे, क्योंकि उनका फॉर्म बेहद खराब था। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और मौका मिलने का इंतजार करते रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ जब सैमसन प्लेइंग-11 का फिर से हिस्सा बने, तो उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। 

उन्होंने 97* रनों की पारी खेलकर अकेले अपने दम पर भारत को जीत दिलाकर सेमीफाइनल का टिकट दिलाया था। सैमसन यहीं नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड (89) और फिर फाइनल में न्यूजीलैंड (89) के खिलाफ मैच जिताऊ पारियां खेलकर वाहवाही लूटी थी। सैमसन ने 5 मुकाबलों में 321 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। 

अमेलिया केर ने जीता प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड 

महिला कैटेगरी में ये अवॉर्ड न्यूजीलैंड की दिग्गज प्लेयर अमेलिया केर को मिला है। अवॉर्ड मिलने की खुशी में अमेलिया ने अपने बयान में कहा, 

'देश की जीत में अपना योगदान देना हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन पिछले एक महीने में जिस तरह पूरी टीम खेली, वो वाकई में खास था। हर खिलाड़ी ने अपने से पहले टीम के बारे में सोचा और जीत का जो भरोसा दिखाया, वो मेरे लिए सबसे बड़ी बात रही।'

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में