CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 के बीच KKR के स्टार को बड़ा झटका, लगा 2 साल का बैन; जानें पूरा मामला

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी पर दो साल का बैन लगा दिया गया है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Blessing Muzarabani PSL 2 year ban by PCB after signing with Kolkata Knight Riders for IPL 2026
Blessing Muzarabani PSL 2 year ban by PCB after signing with Kolkata Knight Riders for IPL 2026

Blessing Muzarabani banned from PSL for 2 years: ज़िम्बाब्वे के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें दो साल के लिए पाकिस्तान सुपर लीग से बैन कर दिया है। यह सख्त कार्रवाई तब हुई जब मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ किए गए अनुबंध को तोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में खेलने का फैसला कर लिया।

PCB ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि खिलाड़ी ने पहले स्पष्ट सहमति जताई थी, लेकिन बाद में अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करते हुए IPL को प्राथमिकता दे दी। बोर्ड के मुताबिक, यह अनुशासनात्मक उल्लंघन है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है। इस फैसले के चलते ब्लेसिंग मुजराबानी अब अगले दो साल तक पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खेल पाएंगे।

KKR में मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने पर हुए शामिल 

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौजूदा IPL सीजन के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया था। फ्रेंचाइजी ने यह फैसला बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद लिया, जिन्हें कुछ कारणों से BCCI ने रिलीज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद, KKR ने मुजराबानी को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन किया, जिससे टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट को मजबूती मिली। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 प्लेऑफ वेन्यू पर बड़ा अपडेट, ये दो शहर सबसे आगे; BCCI जल्द करेगा ऐलान

हालांकि, आईपीएल में खेलने के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को पीएसएल को छोड़ना पड़ा। इस खिलाड़ी को 11 फरवरी को हुई पीएसएल नीलामी में शुरू में नहीं चुना गया था। हालांकि, बाद में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को रिलीज करने के बाद इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ सीधा करार हुआ। लेकिन फिर उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से बुलावा आ गया और उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन कर दिया। तभी कयास लगाए जा रहे थे कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से मुजराबानी पर एक्शन लिया जा सकता है और उन्हें अगले दो साल के लिए बैन कर दिया गया है। 

IPL 2026 में ब्लेसिंग मुजराबानी का प्रदर्शन 

इस तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौजूदा सीजन में अभी तक सिर्फ दो ही मैचों में मौका दिया है। मुजराबानी ने अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था, जिसमें 34 रन खर्च किए थे लेकिन विकेट नहीं ले पाए थे। हालांकि, फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने कमाल किया और 41 रन देकर चार विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के बाद, उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में