RCB vs MI Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 54, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में जानें RCB vs MI Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
RCB vs MI Dream11 Team
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

RCB vs MI मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग के महाकुंभ में रविवार की शाम को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह हाई वोल्टेज मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम रायपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले अगर दोनों टीमों के टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु 10 में से 6 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। हालांकि बेंगलुरु ने लगातार पिछले 2 मुकाबले हारे हैं, लेकिन फिर भी टीम शुरुआत से ही अंकतालिका में टॉप-4 में चली आ रही है। अब टीम का लक्ष्य अपने बाकी बचे 4 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने का रहेगा।

दूसरी तरफ, पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में प्रभावशाली नहीं रहा है। टीम 10 से केवल 3 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है, और अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। मुंबई के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाएं बहुत कम बची हैं। पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन ने आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर जीत दिलाई है। मुंबई इस मैच में भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।

यह भी पढ़ें: RCB vs MI LIVE Telecast- किस चैनल पर आएगा मैच, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

RCB vs MI मैच डिटेल्स: 

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RCB vs MI
  • तारीख: 10 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

रायपुर वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 34-35°C
  • बारिश की संभावना: 25%
  • ह्यूमिडिटी: 32%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम RCB फॉर्म
RCB हालिया फॉर्म: L, L, W, W, L

टीम MI फॉर्म
MI हालिया फॉर्म: W, L, L, L, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  7
मुंबई इंडियंस 3
बेनतीजा 0

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

रायपुर में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर एक संतुलित और खेल के लिए उपयुक्त सतह होती है। यह अच्छी उछाल और तेज़ आउटफ़ील्ड के कारण बल्लेबाजों के पक्ष में रहती है, जबकि शुरुआत में तेज़ गेंदबाजों को भी मदद देती है। यहाँ आमतौर पर ज़्यादा स्कोर वाले मैच खेले जाते हैं, हालाँकि जैसे-जैसे पिच पुरानी होती जाती है, बीच के ओवरों में यह स्पिन गेंदबाजों के लिए भी मददगार साबित हो सकती है। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 33%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 67%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (51%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 146
  • दूसरी पारी का औसत: 143

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक अच्छी रणनीति हो सकती है।

RCB vs MI संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11:

जेकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्‍वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, जोश हेज़लवुड

मुंबई इंडियंस संभावित 11:

रयान रिकेलटन, रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्य कुमार यादव, एन.तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
विराट कोहली BAT 379 0
रजत पाटीदार BAT 318 0
देवदत्त पडिक्कल BAT 316 0
भुवनेश्वर कुमार BOW 27 17

मुंबई इंडियंस से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
रयान रिकेलटन WK 380 0
नमन धीर BAT 256 0
रोहित शर्मा BAT 221 0
अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र BOW 0 12

RCB vs MI कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
रजत पाटीदार रोहित शर्मा
विराट कोहली रयान रिकेलटन

RCB vs MI (Free-To-Play) फैंटेसी टीम सुझाव:

RCB vs MI Match 54 Dream11 Team
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक विराट कोहली
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक रजत पाटीदार
डिफरेंशियल पिक रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 1-6-2-2

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए पूरा दम-खम लगाएगी, जबकि मुंबई इंडियंस के हौसले पस्त हैं। इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

यह भी पढ़े: IPL में विराट कोहली के नाम कितने डक हैं? जानें कब-कब बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

प्रेडिक्शन: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में