CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RCB vs MI LIVE Telecast- किस चैनल पर आएगा मैच, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

RCB vs MI LIVE Telecast: मोबाइल और टीवी पर कहां देखें मैच? जानें फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
RCB vs MI Live Telecast
RCB vs MI Live Telecast

RCB vs MI: इस सप्ताहांत इंडियन प्रीमियर लीग मे दर्शक एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं, जब आज शाम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टक्कर मुंबई इंडियंस के साथ होगी। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के महज कुछ कदम दूर है। पिछले एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में टीम को लखनऊ सुपर जॉइंट्स से 9 रनों से हार मिली है। अनुभाई खिलाड़ी विराट कोहली, रजत पाटीदार और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टीम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसे देखकर लगता है की टीम टॉप 4 में अपनी जगह बना लेगी। 

दूसरी ओर,कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अपने फार्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस पर लीग से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस साल मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, जिसके चलते प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की संभावनाए ना के बराबर है। जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या जैसे अनेक अनुभवी खिलाड़ी इस सीजन में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। टीम का लक्ष्य कुछ और मुकाबले जीतकर आईपीएल के इस सीजन को सम्मान के साथ अलविदा करने का रहेगा।

यह भी पढ़ें: RCB vs MI Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 54, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

RCB vs MI LIVE Telecast: टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का आनंद सभी प्रशंसक अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर टीवी पर ले सकते हैं। IPL मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क हिंदी और इंग्लिश भाषा के साथ आपको अपनी मनपसंद क्षेत्रीय भाषाओं के साथ मैच देखने की सुविधा प्रदान करता है, जो कि मुकाबले के आनंद को दोगुना कर देता है। इस सप्ताहांत आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ टीवी पर बैठकर मैच का अनुभव ले सकते हैं।

मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें मैच?

दर्शकों के लिए अपने मोबाइल या लैपटॉप पर भी मैच देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जो लोग किसी कारणवश टीवी पर मुकाबला नहीं देख सकते, वे मोबाइल पर मैच का आनंद ले सकते हैं। बेंगलुरु बनाम मुंबई का मैच जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा।

लेकिन इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, लेकिन कुछ मिनट तक आप मैच का आनंद फ्री में ले सकते हैं। वहीं, जो लोग ऑफिस या टीवी से दूर हैं और उनके पास लैपटॉप उपलब्ध हैं तो जियो हॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध क्षेत्रीय भाषाओं की कमेंट्री दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें: IPL में विराट कोहली के नाम कितने डक हैं? जानें कब-कब बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

किसका रहेगा पलड़ा भारी?

मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है, क्योंकि टीम ने अब तक के आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक ही बार ट्रॉफी जीती है। लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाने के लिए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए परिस्थितियों अनुकूल है, क्योंकि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म में है। प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी बेंगलुरु, आउट ऑफ फॉर्म चल रही मुंबई इंडियंस को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में