ताजा खबर

IPL में विराट कोहली के नाम कितने डक हैं? जानें कब-कब बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

LSG vs RCB मैच में विराट कोहली डक पर आउट हुए। जानें IPL करियर में अब तक वह कितनी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Virat Kohli bowled by Prince Yadav for a duck during LSG vs RCB IPL 2026 match
Virat Kohli bowled by Prince Yadav for a duck during LSG vs RCB IPL 2026 match

Virat Kohli all ducks in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की गिनती सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। कोहली ने लगातार सीजन दर सीजन अपनी निरंतरता और क्लास से सभी को हैरान करते हुए प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 9000 से ज्यादा रन हैं। इस आंकड़े को उनके अलावा अभी तक कोई अन्य बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया है।

कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज का विकेट हमेशा ही खास होता है और अगर कोई गेंदबाज उन्हें खाता खोलने का भी मौका न दे, तो यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। कुछ ऐसा ही IPL 2026 में हुआ, जब LSG vs RCB मैच में प्रिंस यादव ने विराट को बोल्ड कर दिया और उन्हें डक पर आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

विराट कोहली का बिना कोई रन बनाए आउट होना चर्चा का विषय बन गया। कोहली ने अंतिम बार 2023 के सीजन में डक बनाया था। वहीं, रन चेज में आखिरी बार 2017 में शून्य पर पवेलियन लौटे थे, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 49 के स्कोर पर ढेर कर दिया था। ऐसे में काफी लंबे समय बाद कोहली को किसी गेंदबाज ने खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कल का LSG vs RCB मैच किसने जीता? मिचेल मार्श का धुआंधार शतक; विराट कोहली फ्लॉप

IPL में विराट कोहली कितनी बार डक पर आउट हुए हैं?

विराट कोहली अब तक 11 बार डक पर आउट हुए हैं। नीचे दी गई तालिका में कोहली के IPL करियर के सभी डक, विपक्षी टीम और सीजन की जानकारी देने जा रहे हैं।

क्रम तारीख खिलाफ टीम मैदान कैसे आउट हुए गेंदें
1 28/05/2008 मुंबई इंडियंस एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आशीष नेहरा की गेंद पर योगेश टाकवले के हाथों कैच 1
2 19/04/2014 मुंबई इंडियंस दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जहीर खान की गेंद पर हरभजन सिंह के हाथों कैच 2
3 04/05/2014 सनराइजर्स हैदराबाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर नमन ओझा के हाथों कैच 5
4 09/05/2014 पंजाब किंग्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम संदीप शर्मा की गेंद पर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच 1
5 24/05/2016 गुजरात लायंस एम चिन्नास्वामी स्टेडियम धवल कुलकर्णी ने बोल्ड किया 2
6 23/04/2017 कोलकाता नाइट राइडर्स ईडन गार्डन्स नाथन कूल्टर-नाइल की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों कैच 1
7 19/04/2022 लखनऊ सुपर जायंट्स डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच 1
8 23/04/2022 सनराइजर्स हैदराबाद ब्रेबोर्न स्टेडियम मार्को यानसेन की गेंद पर एडेन मार्करम के हाथों कैच 1
9 08/05/2022 सनराइजर्स हैदराबाद वानखेड़े स्टेडियम जे सुचित की गेंद पर केन विलियमसन के हाथों कैच 1
10 23/04/2023 राजस्थान रॉयल्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर LBW 1
11 07/05/2026 लखनऊ सुपर जायंट्स बीआरएसएबीवी इकाना क्रिकेट स्टेडियम प्रिंस यादव ने बोल्ड किया 2

विराट कोहली एक सीजन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट 2014 और 2022 में हुए। इन दोनों ही सीजन में 3-3 बार कोहली बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

विराट कोहली IPL में अब तक 11 बार डक पर आउट हुए हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 293 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में