CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: कल का LSG vs RCB मैच किसने जीता? मिचेल मार्श का धुआंधार शतक; विराट कोहली फ्लॉप

LSG vs RCB मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श-ऋषभ पंत की धुआंधार बल्लेबाजी और गेंदबाजों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को DLS की मदद से 9 रनों से हराया।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
LSG vS RCB Match Resutl And Winner
LSG vS RCB Match Resutl And Winner

Who won yesterday's LSG vs RCB Match: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया IPL 2026 का 50वां मैच बारिश से प्रभावित रहा, लेकिन काफी रोमांचक अंत हुआ। इस मुकाबले में घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को डकवर्थ लुईस मेथड की मदद से 9 रनों से हराया। मैच की पहली पारी में कई बार बारिश के कारण खलल पड़ा, इसी वजह से 19-19 ओवर का खेल हुआ। पहले खेलते हुए लखनऊ ने 209/3 का स्कोर बनाया लेकिन DLS के कारण बेंगलुरु को 213 का टारगेट मिला, जिसके जवाब में टीम 203/6 का ही स्कोर बना पाई। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाने का प्रयास कप्तान रजत पाटीदार, टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या ने किया लेकिन सफल नहीं हुए। मैच के अंतिम ओवर में RCB को जीत के लिए 20 रन बनाने थे लेकिन स्पिनर दिग्वेश राठी ने क्रुणाल और रोमारियो शेफर्ड की जोड़ी के सामने 10 रन ही दिए। 

कोहली डक पर आउट, पाटीदार-डेविड नहीं टाल पाए RCB की हार 

रन चेज के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शुरुआती दो ओवरों में ही बड़े झटके लगे, जिसमें जैकब बेथेल और विराट कोहली का विकेट शामिल रहा। कोहली को खाता खोलने का भी मौका नहीं मिला और 9 साल में पहली बार लक्ष्य का पीछा करने के दौरान डक पर आउट हुए। देवदत्त पडीक्कल ने 34 रनों की पारी खेली और रजत पाटीदार के साथ स्कोर को 100 के पार पहुंचाया लेकिन फिर उनके आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच पैट कमिंस को मिला 27 करोड़ से ज्यादा का ऑफर, ट्रैविस हेड समेत कई स्टार क्रिकेटरों पर भी पैसों की बरसात

जितेश शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा और 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, पाटीदार भी अर्धशतक बनाकर 61 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इस वजह से स्कोर 112/5 हो गया। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलकर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया लेकिन फिर वह भी आउट हो गए। आखिरी में क्रुणाल पांड्या (28*) और रोमारियो शेफर्ड (23*) की जोड़ी ने अंतिम ओवर तक जीत की उम्मीदों को बनाए रखा लेकिन अंत में निराशा ही हाथ लगी। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा तीन और शाहबाज अहमद ने दो विकेट लिए। 

मिचेल मार्श का शतक, पंत का धमाकेदार अंदाज बना लखनऊ के बड़े स्कोर की वजह 

इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श ने अर्शिन कुलकर्णी के साथ 95 रनों की शुरुआत दिलाई। हालांकि, इस साझेदारी में अर्शिन का बेहद धीमा अंदाज दिखा कर वह 24 गेंदों में 17 रन ही बना पाए। मार्श को पूरन का साथ मिला। इन दोनों ने स्कोर को 165 तक पहुंचाया। इस दौरान मार्श ने 49 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने आउट होने से पहले 56 गेंदों में नौ चौके और नौ छक्के लगाते हुए 111 रनों की पारी खेली। 

निकोलस पूरन के बल्ले से 23 गेंदों में 38 रन बनाए। हालांकि, लखनऊ की पारी को परफेक्ट फिनिश करने का काम कप्तान ऋषभ पंत ने किया, जिन्होंने 10 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम 209 रन बनाने में सफल रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम को एक-एक विकेट हासिल हुआ। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में