CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 के बीच पैट कमिंस को मिला 27 करोड़ से ज्यादा का ऑफर, ट्रैविस हेड समेत कई स्टार क्रिकेटरों पर भी पैसों की बरसात

IPL 2026 के बीच पैट कमिंस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 27 करोड़ से ज्यादा की डील ऑफर हुई। ट्रैविस हेड समेत कई स्टार क्रिकेटरों को भी लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किए गए हैं।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
पैट कमिंस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने IPL 2026 के बीच 27 करोड़ से ज्यादा की डील ऑफर की, ट्रैविस हेड भी चर्चा में
पैट कमिंस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने IPL 2026 के बीच 27 करोड़ से ज्यादा की डील ऑफर की, ट्रैविस हेड भी चर्चा में

IPL 2026 में ऑस्ट्रेलिया के कई टॉप क्रिकेटर खेल रहे हैं। इसी बीच उनकी टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिग्गज गेंदबाज को सालाना करीब 4 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की डील ऑफर कर दी है। इस डील का वैल्यूएशन भारतीय करेंसी में करें तो यह 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

पैट कमिंस का यह कॉन्ट्रैक्ट तीन साल तक हो सकता है, जिसकी कुल वैल्यू करीब 12 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर बताई जा रही है। डील का मकसद इस तेज गेंदबाज को 2029 तक अपने साथ बनाए रखना है।

फ्रेंचाइजी लीग्स को टक्कर देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम 

दुनियाभर की टी20 फ्रेंचाइजी लीग्स अब बड़े क्रिकेटरों को भारी रकम देकर अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं और इसके लिए बड़ी रकम भी दे रही हैं, ताकि टॉप क्रिकेटर लालच में आकर जुड़ जाएं। इसी वजह से नेशनल क्रिकेट बोर्ड्स के सामने अपने स्टार खिलाड़ियों को बचाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। निकोलस पूरन, हेनरिक क्लासेन और कई ऐसे बड़े नाम हैं, जिन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए अपने इंटरनेशनल करियर की कुर्बानी दे दी। इसी वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने टॉप क्रिकेटर्स के लिए खास प्लानिंग की है। 

The Age ने रिपोर्ट में बताया गया है कि पैट कमिंस और ट्रैविस हेड को पहले भी करीब 10 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर सालाना का ऑफर मिला था, जिसके बदले उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़कर सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना था। हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने उस ऑफर को ठुकरा दिया था।

सिर्फ कमिंस ही नहीं, हेड समेत कई टॉप क्रिकेटर्स को लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट का ऑफर 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सिर्फ पैट कमिंस ही नहीं, बल्कि ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन को लेकर भी सतर्क है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेड भी इसी तरह की डील को लेकर बातचीत में हैं, जबकि लाबुशेन को भी तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया है। वहीं, कैमरन ग्रीन भी प्राथमिकता हैं। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड अपने टॉप खिलाड़ियों को लंबे समय तक नेशनल टीम से जोड़े रखना चाहता है, क्योंकि आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट क्रिकेट का बेहद व्यस्त कार्यक्रम खेलना है।

यह खबर ऐसे समय आई है जब पैट कमिंस आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बतौर कप्तान खेल रहे हैं। कमिंस आईपीएल में भी बड़ी रकम पाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की यह डील दिखाती है कि बोर्ड अपने टेस्ट कप्तान को किसी भी कीमत पर राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर नहीं जाने देना चाहता। कमिंस ने पहले भी टेस्ट क्रिकेट को अपनी प्राथमिकता बताया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final Venue: चिन्नास्वामी में नहीं, अब इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला, क्वालीफायर-एलिमिनेटर के वेन्यू भी तय

टेस्ट क्रिकेट बचाने की कोशिश

यह पूरा मामला केवल एक खिलाड़ी की डील तक सीमित नहीं है। यह संकेत है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है। फ्रेंचाइजी लीग्स कम समय में ज्यादा पैसा दे रही हैं, जबकि राष्ट्रीय बोर्ड खिलाड़ियों से लंबे समय की प्रतिबद्धता चाहते हैं। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की यह डील पैट कमिंस जैसे स्टार खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट से जोड़े रखने की एक बड़ी रणनीति मानी जा रही है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में