CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 Final Venue: चिन्नास्वामी में नहीं, अब इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला, क्वालीफायर-एलिमिनेटर के वेन्यू भी तय

IPL 2026 का फाइनल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बजाय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, धर्मशाला में क्वालीफायर 1 और न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर व क्वालीफायर 2 होगा।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IPL 2026 का फाइनल चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है; क्वालीफायर और एलिमिनेटर के वेन्यू भी तय
IPL 2026 का फाइनल चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है; क्वालीफायर और एलिमिनेटर के वेन्यू भी तय

IPL 2026 Final and Playoffs Venues Update: IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू को लेकर तस्वीर पूरी तरह से साफ़ हो गई है। BCCI की घोषणा के मुताबिक, इस बार का खिताबी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होगा। उसकी जगह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को 31 मई को होने वाले फाइनल की मेजबानी मिली है। 

पहले काफी दिनों से यही चर्चा थी कि फाइनल चिन्नास्वामी में खेला जाएगा, लेकिन अब आईपीएल की तरफ से आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया गया है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मैच होगा। मीडिया रिलीज में बताया गया है कि ऑपरेशनल और लॉजिस्टिकल कारणों से, टाटा आईपीएल 2026 प्लेऑफ इस सीजन में एक विशेष मामले के रूप में तीन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।

मूल रूप से फाइनल की मेजबानी के लिए बेंगलुरु को चुना गया था। हालांकि, स्थानीय संघ और अधिकारियों की कुछ ऐसी आवश्यकताओं के कारण जो बीसीसीआई के स्थापित दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, आयोजन स्थल को स्थानांतरित कर दिया गया है। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन फाइनल तक पहुंच भी जाती है, तब भी उसे अपने घरेलू मैदान पर खिताबी जंग लड़ने का मौका नहीं मिलेगा। RCB के फैंस के लिए ये खबर काफी निराशाजनक है।

IPL 2026 Final के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम क्यों बना पहला विकल्प?

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहले भी कई बड़े मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। यहां की विशाल दर्शक क्षमता, बेहतरीन व्यवस्था और नॉकआउट मैचों का अनुभव देखते हुए BCCI ने इसे फाइनल के लिए सबसे उपयुक्त माना है। 

बता दें कि पिछले सीजन का फाइनल भी यहीं खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 17 साल से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था। नियम के अनुसार, फाइनल का आयोजन डिफेंडिंग चैंपियन के होम वेन्यू पर होता है लेकिन 2025 के सीजन की तरह ही इस बार भी चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर खिताबी मैच नहीं खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में अब तक फ्लॉप रहे 3 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, सबसे महंगे प्लेयर का नाम भी शामिल

प्लेऑफ के बाकी मैचों के वेन्यू भी तय

फाइनल के साथ-साथ प्लेऑफ के अन्य मैचों के वेन्यू पर भी फैसला हो गया है। आईपीएल के द्वारा जारी मीडिया रिलीज के मुताबिक, 26 मई को क्वालीफायर 1 – HPCA स्टेडियम, धर्मशाला और 27 मई को  एलिमिनेटर व 29 मई को क्वालीफायर 2 – न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। 

धर्मशाला का मैदान अपनी खूबसूरती और तेज गेंदबाजों को मदद देने वाली पिच के लिए जाना जाता है। वहीं मुल्लांपुर स्टेडियम भी हाल के समय में बड़े मैचों के लिए काफी चर्चा में रहा है। इन दोनों मैदानों पर मैच होने से प्लेऑफ में टीमों को अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

IPL प्लेऑफ का आम फॉर्मेट इस बार भी वही रहेगा – पहले क्वालीफायर 1 (टॉप-2 टीमों के बीच), फिर एलिमिनेटर (3rd vs 4th), उसके बाद क्वालीफायर 2 (Q1 हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर विजेता) और आखिर में फाइनल। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में