CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 में अब तक फ्लॉप रहे 3 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, सबसे महंगे प्लेयर का नाम भी शामिल

IPL 2026 में अब तक कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। इस लिस्ट में टूर्नामेंट का सबसे महंगा खिलाड़ी भी शामिल है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव उम्मीदों पर खरे नहीं उतरेSelect 78 more words to run Humanizer.
IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव उम्मीदों पर खरे नहीं उतरेSelect 78 more words to run Humanizer.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लीग स्टेज के 47 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान कुछ टीमों का बहुत ही शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जबकि कई बड़ी टीमें जूझती नजर आ रही हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति काफी खराब है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की हालत भी कुछ खास ठीक नहीं है। इन तीन बड़ी टीमों के बीच पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। 

इन टीमों के अच्छे प्रदर्शन की वजह प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों का परफॉरमेंस है। हालांकि, कुछ ऐसे भी दिग्गज भारतीय हैं, जिन्होंने अभी तक काफी निराश किया है और उनके फ्लॉप प्रदर्शन का खामियाजा उनकी टीमों को भुगतना पड़ रहा है। इस लेख में हम ऐसे ही 3 प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इसमें 27 करोड़ की कीमत वाले ऋषभ पंत भी शामिल हैं। 

IPL 2026 में अब तक नहीं चला इन 3 भारतीय दिग्गजों का जादू

1. जसप्रीत बुमराह 

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह किसी भी फॉर्मेट में बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा माने जाते हैं लेकिन आईपीएल के मौजूदा सीजन में उन्होंने अभी तक निराश ही किया है। शुरुआती मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह विकेट नहीं निकाल पा रहे थे लेकिन ज्यादा रन भी नहीं खर्च कर रहे थे। लेकिन अब न तो उन्हें विकेट मिल रहे हैं और न ही वे रन रोक पा रहे हैं। इस सीजन बुमराह ने 10 मैचों में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 109.66 का है। वहीं, इकॉनमी रेट भी करीब 9 का है। 

2. ऋषभ पंत 

ऋषभ पंत को व्हाइट बॉल में काफी औसत खिलाड़ी माना जाता और इसी वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी नहीं चुना गया था। हालांकि, आईपीएल 2026 से पहले उन्होंने युवराज सिंह के साथ काफी मेहनत की थी और उम्मीद लगाई जा रही थी कि शायद इस सीजन वे अपने बल्ले से आलोचकों को जवाब देंगे लेकिन पंत का हाल काफी ज्यादा खराब है। आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी को काफी जूझना पड़ रहा है। पंत की ऑफ साइड में ज्यादा शॉट न खेल पाने की कमजोरी को लगातार टारगेट किया जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के बल्ले से 9 मैचों में 25.50 की औसत से 204 रन ही आए हैं। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट भी 128.30 का ही है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर BCCI सख्त, हार्दिक पांड्या समेत कई खिलाड़ियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

3. सूर्यकुमार यादव 

भारत के टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी नहीं चला रहा है। उनका फॉर्म इंटरनेशनल मैचों में चिंता का विषय रहा था। हालांकि, आईपीएल में उनके रिकॉर्ड को देखते हुए उम्मीद थी कि बल्ले से रन आएंगे लेकिन सूर्या फ्लॉप ही साबित हो रहे हैं। इसी वजह से मुंबई इंडियंस को भी कई मैचों में हार भी मिली है, क्योंकि जब SKY के बल्ले से धुआंधार पारी की जरूरत होती थी, तब वे आउट हो जाते थे। इस आईपीएल सीजन सूर्यकुमार ने 10 मैचों में 19.50 की औसत से 195 रन ही बनाए हैं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 285 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में