CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

RR vs RCB Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 16, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में जानें RR vs RCB Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RR vs RCB Dream11 Team
RR vs RCB Dream11 Team

RR vs RCB मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां मुकाबला टूर्नामेंट में अब तक की सबसे मजबूत टीम राजस्थान रॉयल्स और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर अंकतालिका में पहले नंबर पर अपनी धाक जमा ली है। राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 1 ओवर मे 2 छक्के लगाकर एक बार फिर से सुर्खियां बटोर ली। इन्होंने मात्र 14 गेंदों पर 39 रन बनाए। अगर यह बेंगलुरु के खिलाफ पावर प्ले में टिके रहते हैं तो राजस्थान को हराना एक चुनौती पूर्ण कार्य रहेगा।

जबकि दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अभी तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और वह 4 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। पिछले मुकाबले में टीम डेविड की तूफानी पारी के चलते RCB ने 250 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया और चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हरा दिया। दोनों ही टीमों के पास एक मजबूत बैटिंग लाइनअप है और अनुमान है कि दर्शकों को एक हाई स्कोरींग रोमांचक मुकाबला देखने को मिले।

यह भी देखें: RR vs RCB: गुवाहाटी में राजस्थान और बेंगलुरु के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, हेड-टू-हेड में कौन आगे?

RR vs RCB मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RR vs RCB
  • तारीख: 10 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: बरसापारा स्टेडियम गुवाहाटी
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 25-26°C
  • बारिश की संभावना: 70%
  • ह्यूमिडिटी: 69%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: W, W, W, W, L

टीम RCB फॉर्म
RCB हालिया फॉर्म: W, W, W, W, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

राजस्थान रॉयल्स  4
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6
बेनतीजा 0

बरसापारा स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

गुवाहाटी की पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी रही है। हालाँकि, नई गेंद के साथ शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को कुछ उछाल मिल सकता है। स्पिनरों को बहुत कम मदद मिलेगी। दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी के लिए स्थितियाँ और बेहतर हो जाएँगी।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 43%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 57%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (62%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 164
  • दूसरी पारी का औसत: 151

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

RR vs RCB संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11:

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित 11:

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह

राजस्थान रॉयल्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
ध्रुव जुरेल WK 95 0
यशस्वी जयसवाल BAT 170 0
वैभव सूर्यवंशी BAT 122 0
रवि बिश्नोई BOW 0 7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
विराट कोहली BAT 97 0
देवदत्त पडिक्कल BAT 111 0
टिम डेविड BAT 86 0
जैकब डफी BOW 0 5

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के साथ तुलना पर भड़के बाबर आजम, पत्रकार को दिया करारा जवाब; वीडियो हुआ वायरल

RR vs RCB कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
वैभव सूर्यवंशी देवदत्त पडिक्कल
विराट कोहली यशस्वी जयसवाल

RR vs RCB फैंटेसी टीम सुझाव:

RR vs RCB
राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक विराट कोहली
हेड टू हेड कैप्टन पिक वैभव सूर्यवंशी
डिफरेंशियल पिक यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 1-5-1-4

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

इस मुकाबले में अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है ये दोनों टीमें संतुलित है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के पास मजबूत टॉप ऑर्डर है जो की पावर प्ले में ही मुकाबले को अपने पक्ष में करने की क्षमता रखते हैं इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में रविंद्र जडेजा जैसे अनुभव ऑलराउंडर है। इसलिए राजस्थान रॉयल्स के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

संभावित विजेता: राजस्थान रॉयल्स।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में