CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

RR vs RCB: गुवाहाटी में राजस्थान और बेंगलुरु के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, हेड-टू-हेड में कौन आगे?

IPL 2026 में 10 अप्रैल को RR vs RCB मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा, हेड-टू-हेड आंकड़ों में कौन सी टीम आगे?

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RR vs RCB: हेड-टू-हेड में कौन आगे?
RR vs RCB: हेड-टू-हेड में कौन आगे?

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Head to Head: IPL 2026 में शुक्रवार, 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमें अब तक अजेय रही हैं, ऐसे में इस मुकाबले में किसी एक टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही शानदार जीत दर्ज की है। इस दौरान टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीमों को हराया है। वहीं, चेन्नई और मुंबई के खिलाफ कप्तान रियान पराग की टीम ने गुवाहाटी में ही जीत हासिल की थी। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स 6 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है।

दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी शानदार लय में नजर आ रही है। टीम ने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है। अब उसकी नजर राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी। अंक तालिका में 4 अंकों के साथ बेंगलुरु की टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है।

RR vs RCB Head to Head: आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?

अगर दोनों टीमों के बीच अब तक के मुकाबलों की बात करें, तो आंकड़ों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मैच खेले गए हैं, जिसमें बेंगलुरु ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मैचों में जीत मिली है। वहीं 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकल सका।

घरेलू मैदानों पर भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमों ने 10 मुकाबलों में 5-5 जीत दर्ज की हैं। वहीं बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है, जहां दोनों ने 4-4 मैच जीते हैं और 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: RR vs RCB Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 16, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

गुवाहाटी में पहली भिड़ंत

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी। ऐसे में यहां का कोई हेड-टू-हेड रिकॉर्ड मौजूद नहीं है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाज़ी इस सीजन में मजबूत नजर आई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपने संतुलित प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

स्टेडियम के आधार पर RR vs RCB के हेड-टू-हेड आंकड़े

मैदान राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेनतीजा कुल मैच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम 2 1 0 3
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम 4 4 2 10
न्यूलैंड्स 0 1 0 1
सवाई मानसिंह स्टेडियम 5 5 0 10
वानखेड़े स्टेडियम 0 2 0 2
सुपरस्पोर्ट पार्क 1 0 0 1
शेख जायद स्टेडियम 1 1 0 2
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम 0 2 0 2
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम 1 1 0 2
कुल 14 17 2 33

RR vs RCB में कौन मारेगा बाजी?

अगर आंकड़ों और मौजूदा फॉर्म दोनों को मिलाकर देखा जाए, तो मुकाबला पूरी तरह बराबरी का नजर आता है। हालांकि ओवरऑल रिकॉर्ड में बेंगलुरु को हल्की बढ़त हासिल है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स भी किसी भी दिन मैच का रुख पलटने की क्षमता रखती है। अब देखना होगा कि आज खेले जाने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में