CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

SL vs IND Dream11 Prediction, 2nd Test- पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें SL vs IND Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और Dream11 Free to Play फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित अपडेट 4 मिनट पढ़ें
SL vs IND Dream11 Prediction 2nd Test 2026
SL vs IND Dream11 Prediction 2nd Test 2026

SL vs IND मैच प्रीव्यू:

श्रीलंका और भारत के बीच खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला रविवार को सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, कोलंबो में सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। भारत ने पहला टेस्ट मैच जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका पर 165 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है। भारतीय टीम की तरफ से इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था, तो वहीं गेंदबाजी में मानव सुथार ने इस मुकाबले के दौरान कुल 10 विकेट हासिल किए थे।

श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने शानदार शतक जमाया था तो वहीं गेंदबाजी में असिथा फर्नांडो और प्रभात जयसूर्या ने क्रमशः 6 और 7 विकेट हासिल किए थे। मध्य क्रम में निरोशन डिकवेला ने भी अपनी टीम के लिए पहली पारी के दौरान 80 रनों की उपयोगी पारी खेली थी। श्रीलंका अपने घरेलू मैदान पर पहला मुकाबला हारने के बाद दबाव में है, और वह घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर श्रृंखला को बराबर करने के लिए नेट पर जमकर पसीना बहा रही है।

कोलंबो में फिर बजेगा टीम इंडिया का डंका? 15 साल पुराना रिकॉर्ड खोल रहा जीत का राज

SL vs IND मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: India Tour of Sri Lanka 2026
  • मैच: SL vs IND
  • तारीख: 23 अगस्त 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 10:00 AM IST
  • स्टेडियम: सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, कोलंबो 
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: Star Sports Network & JioHotstar.

कोलंबो वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 29-30°C
  • बारिश की संभावना: 88%
  • ह्यूमिडिटी: 69%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम SL फॉर्म
SL हालिया फॉर्म: L, D, L, W, D

टीम IND फॉर्म
IND हालिया फॉर्म: W, W, L, L, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

श्रीलंका  1
भारत  9
बेनतीजा 0

सिंहलीज़ स्पोर्ट्स स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

कोलंबो के सिंहालीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) की पिच पारंपरिक रूप से सपाट और बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल होती है। यहाँ शुरुआत में गेंद अच्छी उछाल लेती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है और बीच या बाद के दिनों में पहुँचता है, यह स्पिनरों के लिए स्वर्ग बन जाती है। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 35%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 25%
  • सबसे अनुकूल: स्पिन गेंदबाज (66%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 344
  • दूसरी पारी का औसत: 375

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

SL vs IND संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंका संभावित प्लेईंग 11:

लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वासी(कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला(क्रिकेट कीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असिथा फर्नांडो, पसिंदु सोरियाबंदरा

भारत संभावित प्लेईंग 11:

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

IND vs SL: टीम इंडिया के स्टार मैच विनर खिलाड़ी की होगी दूसरे टेस्ट से छुट्टी! जानें कैसी हो सकती है कोलंबो में भारत की प्लेइंग-XI

श्रीलंका से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
सोनल दिनुषा AR 184 0
धनंजय डी सिल्वासी AR 80 0
प्रभात जयसूर्या BOWL 0 7
असिथा फर्नांडो BOWL 0 6

भारत से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
देवदत्त पडिक्कल BAT 211 0
केएल राहुल BAT 117 0
रवीन्द्र जड़ेजा AR 22 4
मानव सुथार BOWL 33 10

SL vs IND कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
देवदत्त पडिक्कल सोनल दिनुषा
मानव सुथार प्रभात जयसूर्या

SL vs IND फैंटेसी टीम सुझाव:

SL vs IND 2nd Test Dream11 Team
श्रीलंका vs भारत ड्रीम 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक देवदत्त पडिक्कल
हेड टू हेड कैप्टन पिक मानव सुथार
डिफरेंशियल पिक सोनल दिनुषा, प्रभात जयसूर्या
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 3-2-4-2

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

भारत की टीम इस मुकाबले के लिए ज्यादा मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 10 में से 9 मुकाबले जीते हैं, दूसरा टीम ने पहला मुकाबला जीतकर श्रीलंका के ऊपर एक मनोवैज्ञानिक दबाव बना रखा है। इसलिए भारत के इस मुकाबले को जीतने की संभावना अधिक है।

प्रेडिक्शन: भारत

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में