CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी तो BCCI ने खोले पत्ते, स्मृति मंधाना को मिली तीनों फॉर्मेट की कमान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ 4 साल से कप्तानी कर रही हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद बोर्ड ने स्मृति मंधाना को तीनों ही फॉर्मेट में नई कप्तान नियुक्त कर दिया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Smriti Mandhana appointed as the new captain
Smriti Mandhana appointed as the new captain

Smriti Mandhana appointed as the new captain: सबसे सफलतम कप्तानों में से एक दिग्गज हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अब बड़ा बदलाव हो गया है। लंबे समय से टीम की कमान संभाल रहीं हरमनप्रीत के बाद अब BCCI ने नए कप्तान को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ कर दी है। बोर्ड ने स्मृति मंधाना को तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी है।

स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान

इसके साथ ही नए उपकप्तान के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के जिम्बाब्वे के दौरे पर मंगलवार को बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी ने टीम का ऐलान किया, जिसमें स्मृति मंधाना को तीनों ही फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर के रिप्लेसमेंट के तौर पर कप्तानी सौंप दी है। टी20 इंटरनेशनल में शेफाली वर्मा उपकप्तान बनीं। तो वहीं स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को वनडे में स्मृति मंधाना का डिप्टी नियुक्त किया गया है। यानी आने वाले समय में भारतीय महिला क्रिकेट का नेतृत्व अब एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है।

स्मृति मंधाना ने कप्तान बनने पर जतायी खुशी

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनने पर स्मृति मंधाना ने कहा,

"भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए बहुत खास सम्मान की बात है। मैं BCCI, सेलेक्टर्स, साथी खिलाडियों और उन सभी की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे पूरे सफर में मेरा साथ दिया और मुझ पर जो भरोसा दिखाया। मैं इस रोल के साथ आने वाली जिम्मेदारी को समझती हूं और टीम के साथ काम करने और इंडियन क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए अपना बेस्ट देने का इंतजार कर रही हूं।“

जिम्बाब्वे के दौरे से करेंगी शुरुआत

स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट टीम की फुल टाइम कप्तानी पारी के सफर की शुरुआत जिम्बाब्वे के दौरे से करेगी। जहां भारतीय महिला टीम को टी20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए स्क्वाड का ऐलान कर लिया गया है, जहां दोनों ही फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर बतौर खिलाड़ी खेलती हुई नजर आएंगी।

यह भी पढ़े- एशिया कप में चैंपियन, एशियन गेम्स में गोल्ड, फिर अचानक कप्तानी को कहा बाय-बाय, हरमन के बाद स्मृति होंगी नई कप्तान

भारतीय महिला T20 स्क्वॉड

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष, कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतीमणि कलिता, मिन्नू मणि

भारतीय महिला ODI स्क्वॉड

स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायली सतघरे, रेणुका ठाकुर

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में