न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होते ही भारत की बढ़ी मुश्किलें, फाइनल में पहुंचने का क्या है समीकरण?
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। इसके बाद टीम इंडिया के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में फाइनल की राह थोड़ी मुश्किल बन गई।

Team India WTC 2027 Scenarios:भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का सफर लगातार मुश्किल होता जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के पास मुकाबले में जीत हासिल करने का अच्छा मौका था, लेकिन आखिरी दिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शानदार बल्लेबाजी ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस ड्रॉ के साथ भारत को सिर्फ 4 अंक मिले, जबकि जीत मिलने पर पूरे 12 अंक हासिल हो सकते थे।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद WTC 2027 में टीम इंडिया की स्थिति
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारतीय टीम अभी भी WTC 2027 के फाइनल में जगह बना सकती है? क्या टीम इंडिया के लिए लगातार जीत हासिल करना जरूरी होगा? और इस समय कौन सी टीमें फाइनल की रेस में सबसे आगे हैं? आइए समझते हैं पूरा समीकरण।
वेलिंगटन टेस्ट से पहले भारतीय टीम 11 मुकाबलों में 5 जीत, 4 हार और 2 ड्रॉ के साथ 68 अंक और 51.52 प्रतिशत अंक (PCT) लेकर चौथे स्थान पर थी। वहीं न्यूजीलैंड 6 टेस्ट में 4 जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ 72.22 प्रतिशत अंक लेकर शीर्ष टीमों में शामिल था।
लेकिन वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत के खाते में 4 और अंक जुड़ गए हैं। अब भारत के 12 टेस्ट में 72 अंक हो गए हैं और उसका PCT घटकर 50 प्रतिशत रह गया है। न्यूजीलैंड के खाते में भी 4 अंक जुड़े हैं। उसके 7 टेस्ट में 56 अंक और 66.67 प्रतिशत PCT हो गया है।
शुभमन गिल की सेना के लिए अब गलती की गुंजाइश बेहद कम रह गई है। WTC 2025-27 के लीग चरण में भारत को अब सिर्फ 6 टेस्ट खेलने हैं। इनमें से एक मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ और पांच टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी घरेलू सरजमीं पर खेले जाने हैं। भारत को अगर फाइनल की रेस में मजबूती से बने रहना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले टेस्ट में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करना होगा।
यह भी पढ़े-टेस्ट में छक्कों का बादशाह कौन? टॉप-5 में इन बल्लेबाजों का नाम है शामिल
भारतीय टीम को यहां से बचे हुए सभी 6 टेस्ट में दर्ज करनी होगी जीत
अगर भारतीय टीम अपने बचे हुए सभी 6 टेस्ट जीत लेती है तो उसके कुल 144 अंक हो जाएंगे और PCT 70.59 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। इस स्थिति में भारत के पास फाइनल में जगह बनाने का मजबूत मौका होगा। हालांकि, अगर भारत एक या दो मुकाबले गंवाता है तो उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भारत के पूरे WTC अभियान का फैसला कर सकती है।
WTC फाइनल का टिकट पाने के लिए क्या है नियम?