ताजा खबर

IPL 2027 Auction: सहवाग के बेटे आर्यवीर ने कराया रजिस्ट्रेशन, डेविड वॉर्नर समेत 1220 खिलाड़ियों ने ठोकी दावेदारी

IPL 2027 Mini Auction के लिए 1220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर, डेविड वॉर्नर समेत कौन-कौन से बड़े नाम लिस्ट में शामिल हैं? जानिए पूरी डिटेल।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IPL Auction 2027 Registered Players
IPL Auction 2027 Registered Players

IPL Auction 2027 Registered Players:आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में अब करीब 20 दिन का समय बचा है। इससे पहले खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर कई दिलचस्प अपडेट सामने आए हैं। इस बार नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने अपना नाम भेजा है। इनमें सबसे चर्चित नाम भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का है। वहीं, डेविड वॉर्नर जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी ऑक्शन में उतरने के लिए तैयार हैं।

आर्यवीर सहवाग और मोहित उलवा ने कराया रजिस्ट्रेशन

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने आईपीएल 2027 ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उनके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भारत की जीत के हीरो रहे मोहित उलवा ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

अन्वय द्रविड़ और लक्ष्य रायचंदानी ने बनाई दूरी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अंडर-19 एशिया कप के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनाल चौहान भी नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, काव्यान पटेल ने अपना नाम रजिस्टर कराया है।

बेन स्टोक्स फिर से वापसी को तैयार, वॉर्नर ने रखा 2 करोड़ का बेस प्राइस

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट में सन्यास के बाद अब फिर से आईपीएल में खेलने को तैयार हैं। उन्होंने 2 करोड़ रूपये की बेस प्राइज के साथ 2 साल बाद रजिस्ट्रेशन कराया है।  ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम भेजा है। उन्होंने 2 करोड़ रुपये का बेस प्राइस तय किया है। उनके अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सोनी बेकर और भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निखिल चौधरी भी रजिस्ट्रेशन कराने वालों में शामिल हैं।

स्टार्क और हेड ने बनाई दूरी, पाकिस्तान के आमिर ने नहीं किया रजिस्ट्रेशन

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने भी 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन वह सिर्फ 50 प्रतिशत सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड के पूरे सीजन से हटने की खबरें फ्रेंचाइजियों की चिंता बढ़ा सकती हैं। दूसरी तरफ, ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बावजूद मोहम्मद आमिर ने ECB के जरिए अपना नाम नहीं भेजा है।

यह भी पढ़े- अब बल्ले से नहीं चलेगी बल्लेबाजों की चालाकी! ICC लाया नया नियम, मैदान पर होगी बैट की चेकिंग

1220 खिलाड़ियों पर सिर्फ 66 स्लॉट खाली

आईपीएल 2027 ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि, सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास मिलाकर सिर्फ 66 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट हैं।

16 दिसंबर को गोवा में होगी नीलामी

आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि आर्यवीर सहवाग और मोहित उलवा जैसे युवा खिलाड़ियों पर कौन-सी फ्रेंचाइजी दांव लगाती है और क्या डेविड वॉर्नर को इस बार आईपीएल में खेलने का मौका मिल पाता है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 623 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में