ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही पारी में तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, 52 गेंदों में दोहरा शतक और 28 छक्कों से मचाई सनसनी

भारत की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया। जहां एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ महज 52 गेंद में दोहरा शतक लगाकर कईं रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Vaibhav Sooryavanshi Records
Vaibhav Sooryavanshi Records

Vaibhav Sooryavanshi Records:भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लिस्ट-ए क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उनकी एक पारी ने रिकॉर्ड बुक को पूरी तरह बदलकर रख दिया। मैदान पर उतरे तो गेंदबाजों के लिए आफत बन गए और देखते ही देखते ऐसे कारनामे कर दिए, जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि लिस्ट-ए क्रिकेट के पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

खास बात यह है कि इन पांचों रिकॉर्ड्स के लिए वैभव को अलग-अलग पारियों की जरूरत नहीं पड़ी। एक ही पारी में उन्होंने ऐसे कारनामे कर दिखाए, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के पांच बड़े रिकॉर्ड।

#1. लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक – 11 गेंद

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

वैभव सूर्यवंशी के नाम लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पहले से ही दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में महज 11 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। इस तरह उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले कौशल्या वीररत्ने का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। हालांकि, यह रिकॉर्ड उनकी UAE के खिलाफ खेली गई पारी में नहीं, बल्कि पहले के मुकाबले में बना था।

#2. लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक – 28 गेंद

UAE के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2023 में 29 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने इस रिकॉर्ड को सिर्फ एक गेंद के अंतर से अपने नाम किया। 

#3. लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज 150 रन – 40 गेंद

वैभव सूर्यवंशी का तूफान शतक लगाने के बाद भी नहीं रुका। उन्होंने अगली कुछ गेंदों में ही बल्लेबाजी की रफ्तार और तेज कर दी और महज 40 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले वैभव ने बिहार की तरफ से खेलते हुए 59 गेंदों में 150 रन बनाने का कारनामा किया था। अब उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को 19 गेंद पहले ध्वस्त कर दिया। 

यह भी पढ़े- लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड!

#4. लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक – 52 गेंद

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी को ऐतिहासिक बनाते हुए महज 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर लिया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक है। उन्होंने न्यूजीलैंड के चाड बोवेस को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने साल 2024 में कैंटरबरी की तरफ से खेलते हुए 103 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। यानी वैभव ने इस रिकॉर्ड को लगभग आधी गेंदों में तोड़ दिया। खास बात यह रही कि 15 साल के इस बल्लेबाज का यह लिस्ट-ए क्रिकेट में पहला दोहरा शतक भी था।

#5. लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के – 28 छक्के

15 साल के इस बच्चे ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी में छक्कों की ऐसी बरसात की, जिसने एक और विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने UAE के गेंदबाजों के खिलाफ कुल 28 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट के नाम था, जिन्होंने 2018 में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए 23 छक्के लगाए थे। वैभव ने इस रिकॉर्ड को पांच छक्कों के बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 623 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में