IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट
IPL में कौन सी टीम ने सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाए हैं। CSK, RCB और PBKS सहित टॉप टीमों की पूरी लिस्ट, इतिहास और रिकॉर्ड के साथ।

Teams with Most 200 Scores in IPL: टी20 क्रिकेट की शुरुआत 2003 में हुई थी। वहीं, इंटरनेशनल लेवल पर पहला मैच 2005 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस फॉर्मेट का पहला वर्ल्ड कप 2007 में हुआ था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराकर टाइटल पर कब्जा जमाया था। इस फॉर्मेट की बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने के लिए BCCI ने साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत की और यह एक जबरदस्त मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। सीजन दर सीजन इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई और अब इसे दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग माना जाता है।
टी20 फॉर्मेट को बल्लेबाजों का ही प्रारूप माना जाता है और आईपीएल में भी यही चीज लागू होती है। समय के साथ-साथ बड़े स्कोर बनना आम बात हो गई। एक समय पारी में 200 का स्कोर बनाना बहुत बड़ी बात माना जाता था, लेकिन अब यह काफी आम बात हो गई है। इंडियन प्रीमियर लीग में हमें कुछ सीजन से लगातार बड़े स्कोर देखने को मिल रहे हैं और इसके पीछे की वजह बल्लेबाजों का आक्रामक अप्रोच, फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री भी हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: सभी 10 टीमों के ओपनर्स तय, किसके पास सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी?
आईपीएल में अब तक 13 बार 250 का स्कोर बना है। इससे पता चलता है कि बल्लेबाज किस अंदाज में हावी रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर है, जिसने 2024 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 287/3 का स्कोर बनाया था। इस लेख में हम आपको उन टीमों की जानकारी देंगे, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 का स्कोर बनाने का कारनामा किया है।
IPL में सबसे ज्यादा बार 200 का स्कोर बनाने वाली टॉप 10 टीमों की लिस्ट
| रैंक | टीम | 200 रन का स्कोर |
|---|---|---|
| 1 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 37 |
| 2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | 36 |
| 3 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 33 |
| 4 | मुंबई इंडियंस (MI) | 32 |
| 5 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 30 |
| 6 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 28 |
| 7 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 28 |
| 8 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 19 |
| 9 | गुजरात टाइटंस (GT) | 16 |
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 13 |
नोट: यह लिस्ट IPL 2026 के 11वें मैच RCB vs CSK तक अपडेट है।
इन टॉप 10 टीमों के अलावा, IPL में 200 रन का स्कोर बनाने के मामले में Deccan Chargers और Gujarat Lions का नाम भी शामिल है। इन दोनों टीमों ने आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक-एक बार 200 रन का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, अब ये दोनों टीमें आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।
निष्कर्ष: आईपीएल में 200 रन का स्कोर सबसे ज्यादा बार बनाने वाली टीमों की इस लिस्ट में Chennai Super Kings पहले स्थान पर है, जबकि Royal Challengers Bengaluru और Punjab Kings भी इस मामले में टॉप टीमों में शामिल हैं। IPL 2026 में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस रिकॉर्ड में आगे निकलती है।
टैग:


