LSG vs CSK Pitch Report - जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?
LSG vs CSK Pitch Report: मैच 59 में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत। जानें इकाना स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे करेगी मदद, औसत स्कोर और कौन मार सकता है बाज़ी।

LSG vs CSK Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग में खेले जाने वाले 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है, जहां स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। हालांकि सेट बल्लेबाज यहां बड़ा स्कोर भी बना सकते हैं, ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स 11 में से 8 मुकाबले हार कर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। यह चेन्नई के साथ लखनऊ की लगातार दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में टीम को चेन्नई से 5 विकेटों की हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं।
चेन्नई की अभी इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ में खेलने की संभावनाएं कायम है, इसलिए टीम यह मुकाबला जीतने के लिए नेट पर जमकर पसीना बहा रही है। स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन से टीम को काफी उम्मीद है, अगर वह एक बड़ी पारी खेलने में कामयाब होते हैं, तो टीम के लिए यह मुकाबला जीतना आसान हो जाएगा। इस मुकाबले में पिच की क्या भूमिका रह सकती है, हम आंकड़ों के हिसाब से यह जानने की कोशिश करेंगे।
LSG vs CSK Head-to-Head Record: लखनऊ या चेन्नई किस टीम का पलड़ा भारी? यहां देखें हेड-टू-हेड आंकड़े
LSG vs CSK मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: LSG vs CSK
- तारीख: 15 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
LSG vs CSK Pitch Report- इकाना क्रिकेट स्टेडियम
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच हाल के IPL मुकाबलों में संतुलित नजर आई है, लेकिन यहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहा। मैदान बड़ा होने और धीमी आउटफील्ड के कारण यहां लंबे शॉट खेलना इतना आसान नहीं होता। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165-175 रन रहा है, जबकि 180+ का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना गया है।
इस मैदान की काली मिट्टी वाली सतह से शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों, खासकर तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिलती है। हालांकि दूसरी पारी में ओस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और यहां पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। कुल मिलाकर, इकाना स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच एक कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 44% |
| पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 56% |
| सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज | 73% |
| पहली पारी का औसत | 173 |
| दूसरी पारी का औसत | 163 |
| उच्चतम स्कोर | 235-6 (20 Ov) KKR vs LSG |
| न्यूनतम स्कोर | 108-10 (19.5 Ov) LSG vs RCB |
| सबसे सफल रन चेज | 230-4 (18.4 Ov) RCB vs LSG |
| सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य | 193-6 (20 Ov) LSG vs DC |
LSG vs CSK संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित 11:
मिशेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत(wk&c), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, आवेश खान
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित 11:
संजू सैमसन(wk), रुतुराज गायकवाड़ (c), उर्वेल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, एकील होसेन, जेमी ओवरटन,शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, प्रशांत वीर, मुकेश चौधरी
यह भी पढ़ें: LSG vs CSK Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 59, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिहाज से यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। चेन्नई ने हाल ही में लखनऊ को पिछले मुकाबले में हराया है, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर इस मैदान की बात की जाए तो लखनऊ सुपर जाइंट्स का यहां जीत प्रतिशत 20% है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का 50% है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है।
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।




