Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

LSG vs CSK Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 59, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

LSG vs CSK Dream11 Prediction: मैच 59 में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला। यहां देखें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, Dream11 फैंटेसी टीम, कप्तान-वाइस कप्तान विकल्प और मैच प्रेडिक्शन।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
LSG vs CSK Dream11 Team
LSG vs CSK Dream11 Team

LSG vs CSK मैच प्रीव्यू:

शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ से शाम 7:00 बजे से होगा। यह इस सीजन में दोनों टीमों के बीच लगातार दूसरा मुकाबला है। इससे पहले हाल ही में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में उर्वेल पटेल, रुतुराज गायकवाड़ और जेमी ओवरटन द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन ने मैच का परिणाम चेन्नई के पक्ष में कर दिया। हालांकि जेमी ओवरटन के चोटिल होने की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई की प्लेऑफ में खेलने की संभावनाएं अभी भी कायम है, जिसे साकार करने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है।

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जाइंट्स IPL 2026 से बाहर हो चुकी है। टीम का इस सीजन में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है और वह अंकतालिका में सबसे नीचे है। पिछले मुकाबले में जोश इंगलिस द्वारा खेली गई 33 गेंद पर 85 रनों की तूफानी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई थी। बल्लेबाजी में मिशेल मार्श, जबकि गेंदबाजी में प्रिंस यादव को छोड़कर लखनऊ के सभी खिलाड़ियों का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

CSK की टीम में शामिल हुआ दक्षिण अफ्रीका का खूंखार ऑलराउंडर, जेमी ओवरटन के चोटिल होने के बाद मिली जगह

LSG vs CSK 

  • मैच डिटेल्स:सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: LSG vs CSK
  • तारीख:  15 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

लखनऊ वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 36-37°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 33%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम LSG फॉर्म
LSG हालिया फॉर्म: L, W, L, L, L

टीम CSK फॉर्म
CSK हालिया फॉर्म: W, W, W, L, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

चेन्नई सुपर किंग्स 3
लखनऊ सुपर जाइंट्स 3
बेनतीजा 0

इकाना क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्वभाव से धीमी है, लेकिन हाल के मैचों में देखा गया है कि काली मिट्टी की मदद से तेज़ गेंदबाजों का दबदबा रहा है, फिर भी इस सतह पर बल्लेबाजों को आमतौर पर धैर्य रखने की ज़रूरत होती है। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 44%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 56%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (73%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 173
  • दूसरी पारी का औसत: 163

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

LSG vs CSK Pitch Report - जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?

LSG vs CSK संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित 11:

मिशेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत(c&wk), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, आवेश खान

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित 11:

संजू सैमसन(wk), रुतुराज गायकवाड़ (c), उर्वेल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, एकील होसेन, जेमी ओवरटन,शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, प्रशांत वीर, मुकेश चौधरी

लखनऊ सुपर जाइंट्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
मिशेल मार्श BAT 377 0
ऋषभ पंत WK 251 0
जोश इंगलिस WK 98 0
प्रिंस यादव BOW 0 16

चेन्नई सुपर किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
संजू सैमसन WK 430 0
रुतुराज गायकवाड़ BAT 293 0
जेमी ओवरटन AR 136 14
अंशुल कंबोज BOW 39 19

LSG vs CSK कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
संजु सैमसन जोश इंगलिस
मिशेल मार्श उर्वेल पटेल

LSG vs CSK फैंटेसी टीम सुझाव:

LSG vs CSK Dream11 Prediction
चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जाइंट्स 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक संजु सैमसन
हेड टू हेड कैप्टन पिक मिशेल मार्श
डिफरेंशियल पिक जोश इंगलिस, उर्वेल पटेल
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 4-2-1-4

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

खराब दौर से गुजर रही लखनऊ सुपर जाइंट्स का मनोबल काफी गिरा हुआ है, और गेंदबाजों का कमजोर प्रदर्शन उनके लिए बड़ी चिंता का विषय है। इस मैदान पर उनका जीत प्रतिशत 20% है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का 50% है। इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: चेन्नई सुपर किंग्स।

LSG vs CSK Head-to-Head Record: लखनऊ या चेन्नई किस टीम का पलड़ा भारी? यहां देखें हेड-टू-हेड आंकड़े

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में