LSG vs CSK Head-to-Head Record: लखनऊ या चेन्नई किस टीम का पलड़ा भारी? यहां देखें हेड-टू-हेड आंकड़े
LSG vs CSK Head-to-Head Record: जानें लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक किस टीम का रहा है दबदबा। यहां देखें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, पिछले मुकाबलों का रिकॉर्ड और पूरी डिटेल।

LSG vs CSK Head-to-Head: IPL 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला शुक्रवार की शाम भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। अब तक टूर्नामेंट में मात्र 3 जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। कप्तान ऋषभ पंत के साथ अन्य बल्लेबाजों की खराब फॉर्म लखनऊ के बाहर होने का एक बड़ा कारण रही है।
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत इस सीजन में निराशाजनक रही थी, लेकिन बाद में टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए शानदार वापसी की है। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंशुल कंबोज की भूमिकाएं काफी अहम रहने वाली हैं। टीम 12 अंकों के साथ फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। लखनऊ और चेन्नई के बीच पिछले कुछ सीजन में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है, ऐसे में फैंस की नजरें एक बार फिर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर टिकी होंगी कि आखिर किस टीम का पलड़ा भारी रहा है।
यह भी पढ़ें: CSK की टीम में शामिल हुआ दक्षिण अफ्रीका का खूंखार ऑलराउंडर, जेमी ओवरटन के चोटिल होने के बाद मिली जगह
LSG vs CSK मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: LSG vs CSK
- तारीख: 15 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
CSK की बढ़ी मुश्किलें, Jamie Overton इंजरी के कारण लौटे घर; शेष मैचों से बाहर होने के आसार
LSG vs CSK Head-to-Head Record: लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाए चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड:
दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 7 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दोनों टीमें 3-3 मुकाबले जीत कर बराबरी पर खड़ी है, जबकि ए1 मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों की इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 5 विकेट से हराया था। IPL 2025 के सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 5 विकेटो से हराया था।
| कुल मुकाबले | 7 |
| लखनऊ सुपर जाइंट्स | 3 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 3 |
| टाई | 0 |
| बेनतीजा | 1 |
हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच
टीम LSG फॉर्म
LSG हालिया फॉर्म: L, W, L, L, L
टीम CSK फॉर्म
CSK हालिया फॉर्म: W, W, W, L, W
दोनों टीमों का स्क्वाॅड
लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित 11:
मिशेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत(wk&c), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, आवेश खान, मुकुल चौधरी, एम. सिद्धार्थ, अब्दुल समद, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, जॉर्ज लिंडे, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित 11:
संजू सैमसन(wk), रुतुराज गायकवाड़ (c), उर्वेल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, एकील होसेन, जेमी ओवरटन,शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, प्रशांत वीर, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल, एमएस धोनी, अमन हाकिम खान, ज़ाकारी फ़ॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, सैयद खलील अहमद, राहुल चाहर, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन
यह भी पढ़ें: LSG vs CSK Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 59, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।




