CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

CSK की बढ़ी मुश्किलें, Jamie Overton इंजरी के कारण लौटे घर; शेष मैचों से बाहर होने के आसार

IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस में शामिल CSK को बड़ा झटका लगा है। इंजरी के कारण ऑलराउंडर जेमी ओवरटन UK लौट गए हैं, शेष मैचों से बाहर होने की बाहर होने की संभावना।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
CSK all-rounder Jamie Overton returned home after suffering injury during IPL 2026
CSK all-rounder Jamie Overton returned home after suffering injury during IPL 2026

Jamie Overton doubtful for remainder IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स अपने शुरुआती तीन मैचों में हार के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। इस सीजन चेन्नई के लिए इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन ने बहुत ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया लेकिन अब वह दाहिनी जांघ में चोट के कारण वापस इंग्लैंड लौट गए हैं और वहीं उनकी इंजरी का आंकलन होगा। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार (13 मई) की रात को जेमी ओवरटन के वापस लौटने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। हालांकि, CSK ने यह नहीं बताया कि ओवरटन कितने समय के लिए गए हैं और उनके वापस लौटने की संभावना है या नहीं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ऑलराउंडर खिलाड़ी शेष तीन लीग मैचों में नजर आएगा, इसकी काफी कम संभावना है। इसमें से एक मुकाबला चेन्नई की टीम शुक्रवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। 

CSK ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया, 

"जेमी ओवरटन को दाहिनी जांघ में चोट लगी है और आगे के मूल्यांकन और उपचार के लिए वह यूके लौटेंगे।"

IPL 2026 में जेमी ओवरटन CSK के लिए साबित हुए एक्स-फैक्टर 

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंजरी के कारण प्रमुख खिलाड़ियों को खोने की बड़ी समस्या रही है लेकिन जेमी ओवरटन का वापस जाना सबसे बड़ा झटका माना जा सकता है। इसके पीछे की वजह उनका शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन है। ओवरटन ने 10 मैचों में 17.78 की औसत और 8.89 की इकॉनमी रेट से रन देकर 14 विकेट अपने नाम किए। CSK के लिए सीजन में वह दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी निश्चित रूप से काफी महसूस होने वाली है । 

यह भी पढ़ें: 5 बड़े रिकॉर्ड जो विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक जड़कर बनाए

प्लेऑफ में जगह बनाने के चेन्नई को जीतने होंगे तीनों मैच 

मौजूदा आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने दमदार वापसी करते हुए अपने पिछले आठ मैचों में छह जीत दर्ज कीं। इसी वजह से टीम 11 मैचों में 12 अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। चेन्नई को अपने शेष तीन लीग मैच LSG, SRH और GT से खेलने हैं। अगर टीम को आसानी के साथ अगले राउंड में जगह बनानी है तो फिर तीनों ही मैच जीतने होंगे। अगर दो या उससे कम में जीत मिलती है तो फिर रुतुराज गायकवाड़ के कप्तानी वाली टीम को दूसरे के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में