CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

CSK की टीम में शामिल हुआ दक्षिण अफ्रीका का खूंखार ऑलराउंडर, जेमी ओवरटन के चोटिल होने के बाद मिली जगह

CSK ने जेमी ओवरटन की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को अपने दल में शामिल कर लिया है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Jamie Overton and Dian Forrester
Jamie Overton and Dian Forrester

Dian Forrester Joins CSK: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के समापन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, CSK ने जेमी ओवरटन के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है, जो दाहिनी जांघ की चोट से जूझ रहे हैं. वह अपनी चोट के आगे के ट्रीटमेंट के लिए इंग्लैंड वापस लौट गए हैं. अब फ्रेंचाइजी ने ओवरटन की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को अपने दल में शामिल कर लिया है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। 

कौन हैं डियान फॉरेस्टर?

25 वर्षीय डियान फॉरेस्टर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, जिन्हें अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किए कुछ ही महीने हुए हैं। फॉरेस्टर हाल ही PSL 2026 में खेलते हुए नजर आए थे, जिसमें उन्होंने रावलपिंडीज की टीम का प्रतिनिधित्व किया। सीजन के दौरान फॉरेस्टर बल्ले से कुछ बढ़िया पारियां खेलीं थीं। अब वह आईपीएल में CSK की टीम का हिस्सा बन गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने फॉरेस्टर को 75 लाख रुपये में साइन किया है। 

यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा की कप्तानी में श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया, सूर्यवंशी, प्रियांश समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका; देखें पूरा स्क्वॉड

फॉरेस्टर का टी20 करियर 36 मुकाबलों का रहा है, जिसमें उन्होंने गेंदबाजी में 30.27 की औसत से 11 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, फॉरेस्टर ने बल्लेबाजी में 35.84 के औसत से 681 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 80 रहा है। 

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला कब है?

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली सीएसके का अगला मुकाबला 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध है, जो कि LSG के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों ने अपना पिछला मुकाबला एक-दूसरे के विरुद्ध खेला था, जिसमें CSK ने 5 विकेटों से बाजी मारी थी। LSG प्लेऑफ  से बाहर हो चुकी है, ऐसे में उसकी कोशिश चेन्नई को हराकर उसके लिए प्लेऑफ की राह में मुश्किलें खड़ी करने की होगी। दूसरी तरफ, सीएसके की कोशिश मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत करने की होगी। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में