LSG vs PBKS Pitch Report- इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाज़ों का जादू? जानें किस टीम का पलड़ा भारी
LSG vs PBKS Pitch Report 2026: जानिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ की पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे करेगी मदद। साथ ही देखें स्टेडियम रिकॉर्ड्स, संभावित स्कोर और किस टीम का पलड़ा भारी है।

LSG vs PBKS मैच प्रीव्यू:
इंडियन प्रीमियर लीग मे खेले जाने वाले 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स कि टक्कर पंजाब किंग्स से होगी। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण शनिवार की शाम, 7:30 बजे इकाना क्रिकेट अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद से किया जाएगा। लखनऊ सुपर जाइंट्स जो कि टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे है, उसके लिए भले ही इस मुकाबले के कोई खास मायने ना हो लेकिन पंजाब किंग्स के नजरिए से यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। टीम फिलहाल अपनी खराब फॉर्म से जूझ रही है। प्लेऑफ़ में क्वालीफाई करने के लिए पंजाब का यह मुकाबला जीतना अनिवार्य है। लगातार 6 मुकाबले गंवा चुकी पंजाब किंग्स क्या इस मुकाबले में अपने हार के सिलसिले को रोक पाएगी और कैसा रहेगा पिच का मिजाज? चलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से जानते हैं।
LSG vs PBKS मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: LSG vs PBKS
- तारीख: 23 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
LSG vs PBKS Pitch Report, ईकाना क्रिकेट स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?
इकाना क्रिकेट स्टेडियम को पारंपरिक रूप से एक धीमी और संतुलित पिच के तौर पर जाना जाता रहा है, लेकिन हाल के IPL मैचों के दौरान इसमें सुधार देखा गया है। इस सीजन में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 163-169 रहा है, जबकि इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले की दोनों पारियों में स्कोर 200+ रहा था।
बड़ी बाउंड्रीज़ के कारण बीच के ओवरों में बड़े शॉट लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों की बजाय जो तेज़ गेंदबाज़ कटर और अलग-अलग तरह की गेंदों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें यहाँ सफलता मिली है। कुल मिलाकर, इकाना स्टेडियम पर बल्ले और गेंद के बीच एक अच्छा संघर्ष देखने को मिल सकता है।
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 43% |
| पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 57% |
| सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज | 73% |
| पहली पारी का औसत | 174 |
| दूसरी पारी का औसत | 164 |
| उच्चतम स्कोर | 235-6 (20 Ov) KKR vs LSG |
| न्यूनतम स्कोर | 108-10 (19.5 Ov) LSG vs RCB |
| सबसे सफल रन चेज | 230-7 (20 Ov) RCB vs LSG |
| सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य | 193-6 (20 Ov) DC vs LSG |
LSG vs PBKS Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?
इकाना क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने भी 3 मुकाबलो में जीत दर्ज की है। रात के मैचों में ओस पड़ने से अक्सर लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है, और हाल के IPL आंकड़ों से पता चलता है कि इस मैदान पर पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है, यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।
LSG vs PBKS संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित प्लेईंग 11:
मिशेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत(कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी
पंजाब किंग्स संभावित प्लेईंग 11:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह(विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर(कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन
LSG vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 68, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स ज्यादा मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है। पंजाब की बल्लेबाजी में गहराई है और टीम का इस मैदान पर लखनऊ की तुलना में जीत प्रतिशत ज्यादा है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से पंजाब किंग्स इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है।
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।




