CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IPL 2027 से पहले ऑरेंज आर्मी में हुई यॉर्कर किंग की घर वापसी, दिल्ली कैपिटल्स के साथ की बड़ी ट्रेड डील

आईपीएल के अगले साल होने वाले संस्करण को लेकर टीमों के बीच ऑक्शन से पहले ट्रेड डील का सिलसिला जारी है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बड़ी डील हुई है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Trade Deal Between Sunrisers Hyderabad and Delhi Capitals
Trade Deal Between Sunrisers Hyderabad and Delhi Capitals

Trade Deal Between Sunrisers Hyderabad and Delhi Capitals:  IPL 2027 को लेकर फ्रेंचाइजी टीमों ने अभी से अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। आगामी सीजन में अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों के फेरबदल का सिलसिला भी तेज होता नजर आ रहा है। इसी बीच दो फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुई एक बड़ी ट्रेड डील ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया है। इस डील में एक तरफ ऑरेंज आर्मी में ऐसे खिलाड़ी की घर वापसी हुई है, जो अपनी सटीक यॉर्कर से बड़े-बड़े बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ाने के लिए जाना जाता है, तो दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स एक युवा खिलाड़ी को नई टीम का साथ मिला है। 

ऑरेंज आर्मी ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ की बड़ी ट्रेड डील

ऑरेंज आर्मी में इस 'यॉर्कर किंग' की वापसी से IPL 2027 में टीम की गेंदबाजी को नई धार मिल सकती है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने खेमे में बदलाव किया है। आखिर कौन हैं ये दोनों खिलाड़ी और क्या है इस ट्रेड डील को लेकर बताते हैं क्या है पूरी कहानी

यह भी पढ़े- धोनी-संगकारा और गिलक्रिस्ट भी नहीं कर सके टेस्ट में ये कमाल, बांग्लादेश के लिटन दास ने रच दिया इतिहास!

टी. नटराजन को फिर से किया अपने पाले में शामिल, जीशान अंसारी को छोड़ा

आईपीएल 2027 के सीजन का मिनी ऑक्शन दिसंबर में होना है, और इससे पहले टीमें एक-दूसरे से ट्रेड के सहारे खिलाड़ियों की अदला-बदली कर रही हैं, जिसमें सनराइजर्स हैजराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक बड़ी डील की है, जिसमें उन्होंने तेज गेंदबाज टी. नटराजन को घर वापसी कराई है, तो वहीं स्पिन गेंदबाज जीशान अंसारी को दिल्ली कैपिटल्स को सौंप दिया है।

2020 से 2024 तक सनराइजर्स के लिए खेले नटराजन

टी नटराजन की बात करें तो वो 2020 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं, लेकिन 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रूपये में अपने पाले में कर दिया था। 2025 और 2026 के 2 सीजन कैपिटल्स से खेलने के बाद अब टी.नटराजन की फिर से घर वापसी हो रही है और वो ऑरेंज आर्मी की पेस यूनिट को धार देने का काम करेंगे।

दिल्ली से अब फिर सनराइजर्स में वापसी, सैलरी में भारी कटौती

तमिलनाडू के इस बाएं हाथ के गेंदबाज के लिए हालांकि सैलरी में भारी कटौती हुई है। क्योंकि दिल्ली के लिए उन्हें 10 करोड़ रूपये से ज्यादा मिलते थे, लेकिन अब ऑरेंज आर्मी में वो 5 करोड़ रूपये में ट्रेड किए गए हैं, तो वहीं यूपी के युवा स्पिन गेंदबाज जीशान अंसारी जिन्होंने सनराइजर्स के लिए कुछ मैचों में प्रभावित किया था और उसी को देखते हुए 40 लाख रूपये में दिल्ली ने अपने साथ मिला लिया है।

आईपीएल में टी. नटराजन ने 2017 के सीजन में कदम रखा था, पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू करने के बाद वो 2 सीजन किसी भी टीम से नहीं खेल पाएं, इसके बाद 2020 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा और 2024 तक उस टीम के साथ खेले। 2025 और 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे। उन्होंने अब क कुल 73 आईपीएल मैचों में 72 विकेट झटके हैं, जिसमें ऑरेंज आर्मी के लिए 57 मुकाबलों में 65 सफलताएं हासिल की हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में