ताजा खबर

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज, सूची में टीम इंडिया का दबदबा

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में छक्कों की बारिश करने वाले बल्लेबाजों की कमी नहीं है। कुछ ऐसे बल्लेबाज भी रहे हैं, जिन्होंने एक साल में छक्कों का रिकॉर्ड भी कायम किया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Most Sixes in a Single Calendar Year
Most Sixes in a Single Calendar Year

Most Sixes in a Single Calendar Year: क्रिकेट के मैदान पर चौके लगाना और गेंद को सीधे बाउंड्री के पार पहुंचाकर छक्का जड़ना, इन दोनों में बड़ा अंतर है। छक्का लगाने के लिए सिर्फ ताकत ही नहीं, बल्कि बेहतरीन टाइमिंग, सही तकनीक और गेंदबाज पर हावी होने का जिगरा भी चाहिए। कई बल्लेबाज मौका देखकर बड़े शॉट खेलते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनके बल्ले से एक बार गेंद निकल जाए तो उसे रोकना मुश्किल हो जाता है। खासकर जब कोई बल्लेबाज पूरे साल गेंदबाजों की धुनाई करते हुए छक्कों की बरसात कर दे, तो उसका कारनामा रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाता है। इस आर्टिकल में आपको बताते हैं 3 बल्लेबाज जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में लगाएं हैं सबसे ज्यादा छक्के।

#1. करणवीर सिंह – 122 छक्के

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने का रिकॉर्ड करणवीर सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने 2025 में अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो गया। करणवीर ने उस साल 32 इंटरनेशनल मुकाबलों में 122 छक्के जड़े। इसके अलावा उन्होंने 51 की शानदार औसत से कुल 1488 रन भी बनाए। एक ही साल में छक्कों का शतक पार करना उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का सबूत है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

#2. मुहम्मद वसीम – 101 छक्के

इस सूची में दूसरे नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कप्तान और सलामी बल्लेबाज मुहम्मद वसीम हैं। उन्होंने 2023 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं। वसीम ने उस कैलेंडर ईयर में 47 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और 101 छक्के लगाने का कारनामा किया। उनके इन मैचों में 24 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल शामिल थे। अलग-अलग फॉर्मेट में लगातार बड़े शॉट खेलने की उनकी क्षमता ने उन्हें इस खास सूची में जगह दिलाई।

#3. अभिषेक शर्मा – 85 छक्के

भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से छक्कों के मामले में नया मुकाम हासिल किया। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले किसी फुल मेंबर देश के बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने 2026 में 37 मुकाबलों में 85 छक्के जड़े। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की खासियत है कि वह पारी की शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं और बड़े शॉट खेलने से पीछे नहीं हटते। उनकी आक्रामक शैली ने उन्हें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे चर्चित बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है।

यह भी पढ़े- टी20 इंटरनेशनल में पावर प्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 टीमें

#4. रोहित शर्मा – 80 छक्के

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लंबे समय तक इस रिकॉर्ड के मामले में सबसे आगे रहे। उन्होंने 2023 में भारत के लिए 35 इंटरनेशनल मुकाबलों की 39 पारियों में 80 छक्के लगाए थे। यह वह साल था, जब रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया था। रोहित की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खूबी उनकी टाइमिंग और लंबे छक्के लगाने की क्षमता रही है। उन्होंने अपनी आक्रामक शुरुआत से कई बार भारतीय टीम को बड़े स्कोर की राह दिखाई।

#5. रोहित शर्मा – 78 छक्के

इस टॉप-5 सूची में रोहित शर्मा का नाम दूसरी बार शामिल है। उन्होंने 2019 में भी छक्कों की जबरदस्त बरसात करते हुए एक कैलेंडर ईयर में 78 इंटरनेशनल छक्के लगाए थे। उस समय यह एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्कों का विश्व रिकॉर्ड था। रोहित ने उस साल टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल सहित सभी फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। उनके कुल 78 छक्कों में से 20 छक्के टेस्ट क्रिकेट में आए थे, जो लंबे फॉर्मेट में भी उनके आक्रामक अंदाज को दर्शाता है। बाद में दूसरे बल्लेबाजों ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, लेकिन 2019 में रोहित का यह प्रदर्शन उनके शानदार करियर की यादगार उपलब्धियों में शामिल रहा।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 594 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में