RR vs LSG Pitch Report - क्या कहते हैं SMS स्टेडियम के आंकड़े, कौन मार सकता है बाज़ी? पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट
RR vs LSG Pitch Report: जयपुर के SMS स्टेडियम में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानिए पिच का मिजाज, औसत स्कोर, रिकॉर्ड और कौन सी टीम मार सकती है बाज़ी।

RR vs LSG Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग मे खेले जाने वाले 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स कि टक्कर लखनऊ सुपर जाइंट्स से होगी। यह मुकाबला मंगलवार शाम सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स पिछले 5 में से 4 मुकाबले हार चुकी है। टीम अपना पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से 5 विकेटों से हारकर आ रही है। अब राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें टीम की जीत के साथ दूसरे मैचों के परिणामों पर भी निर्भर रहेंगी।
दूसरी ओर, टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया है। लखनऊ के लिए मिशेल मार्श ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है, उन्होंने पिछले मुकाबले में तुफ़ानी पारी खेलते हुए 38 गेंद पर 90 रन बनाए थे। अगर वह दोबारा से इसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं तो राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला जीतना मुश्किल हो जाएगा। इस लेख में हम सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और IPL के आंकड़ों पर नजर डालेंगे।
CSK पर जीत के बाद LSG को झटका, कप्तान ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना; जानें वजह
RR vs LSG मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: RR vs LSG
- तारीख: 19 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
RR vs LSG Pitch Report, SMS स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?
सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच हाल ही के IPL 2026 के मैचों में बैटिंग के लिए थोड़ी बेहतर हो गई है। मैच की शुरुआत में पिच में अच्छी गति और उछाल होता है जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते हैं; वहीं, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनरों और कटर गेंदबाज़ों को मदद मिलती है।
हाल के IPL आंकड़ों के अनुसार सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 154 से 168 रनों के बीच रहता है, हालाँकि IPL 2026 के दौरान कई बार 190+ का स्कोर भी बना, जो बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती परिस्थितियों का संकेत है। यहां पर स्पिनर्स की तुलना मे तेज और कटर का इस्तेमाल करने वाले वाले गेंदबाज ज्यादा प्रभावशाली रहते हैं। इस मैदान पर 180 के आस-पास का स्कोर एक मज़बूत स्कोर माना जाता है।
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 36% |
| पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 64% |
| सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज | 64% |
| पहली पारी का औसत | 168 |
| दूसरी पारी का औसत | 154 |
| उच्चतम स्कोर | 229-5 (18.3 Ov) SRH vs RR |
| न्यूनतम स्कोर | 59-10 (10.3 Ov) RCB vs RR |
| सबसे सफल रन चेज | 229-5 (18.3 Ov) SRH vs RR |
| सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य | 144-6 (20 Ov) KKR vs RR |
RR vs LSG Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?
सवाई मानसिंह स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने दो मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने एक जीत दर्ज की है। इस मैदान में टॉस जीतने वाले कप्तान अक्सर पहले फील्डिंग करने का फैसला करते है; उन्होंने इस मैदान पर लगभग 65% IPL मैच जीते हैं। इसकी मुख्य वजह ओस और रात में लाइट की रोशनी में बैटिंग का आसान होना है।
RR vs LSG संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेईंग 11:
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल(wk), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रियान पराग(c), रवि सिंह, एडम मिल्ने
लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित प्लेईंग 11:
मिशेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत(wk&c), एडेन मार्कराम, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मयंक यादव, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी
मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
राजस्थान रॉयल्स लखनऊ के बजाय ज्यादा बेहतर स्थिति में है, टीम इस सीजन में पहले भी लखनऊ सुपर जॉइंट्स को हरा चुकी है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है।
RR vs LSG Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 64, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।
टैग:


