CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

CSK पर जीत के बाद LSG को झटका, कप्तान ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना; जानें वजह

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर स्लो ओवर रेट मामले में 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन उनकी टीम का यह पहला अपराध था।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
LSG के कप्तान ऋषभ पंत पर CSK के खिलाफ IPL 2026 मैच के बाद स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया
LSG के कप्तान ऋषभ पंत पर CSK के खिलाफ IPL 2026 मैच के बाद स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया

Rishabh Pant fined for slow over rate after LSG vs CSK match: IPL 2026 में 59 मुकाबले खेले जा चुके हैं। शुक्रवार, 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से हुई। घरेलू मैदान पर लखनऊ की टीम ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया और 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए चेन्नई का प्लेऑफ समीकरण मुश्किल कर दिया।

इस मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में घरेलू टीम बेहतर साबित हुई। हालांकि, इस जीत के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके कप्तान ऋषभ पंत पर स्लो ओवर रेट की गलती के कारण आईपीएल के द्वारा कड़ा एक्शन लिया गया है। 

CSK के खिलाफ LSG ने स्लो ओवर रेट का किया अपराध 

इंडियन प्रीमियर लीग में तय समय पर पूरे ओवर न समाप्त करने को लेकर कड़े नियम बने हुए हैं। जब भी कोई टीम दोषी पाई जाती है, तो फिर पहली गलती पर कप्तान पर ही फाइन लगाया जाता है। इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक यह अपराध नहीं किया था लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ समय पर ओवर खत्म करने में नाकाम रही। इसी वजह से आईपीएल द्वारा टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पहली गलती पर सिर्फ कैप्टेन पर फाइन लगाया जाता है लेकिन जब गलती दूसरी या तीसरी बार होती है तो फिर प्लेइंग XI में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर भी एक्शन लिया जाता है। 

ऋषभ पंत पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना

LSG vs CSK मुकाबले के बाद, आईपीएल ने मीडिया रिलीज जारी करते हुए ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाए जाने की जानकारी दी, साथ ही यह भी बताया कि उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने किस कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया। मीडिया रिलीज के मुताबिक, 

शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच संख्या 59 के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है। यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघन का लखनऊ टीम द्वारा पहला मामला  था, इसलिए पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

 कैसा रहा LSG vs CSK मैच का हाल 

मुकाबले के हाल की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 187/5 का स्कोर खड़ा किया। कार्तिक शर्मा ने 71 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 32 रन नाबाद का योगदान दिया। LSG की तरफ से आकाश सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच RCB-CSK का बड़ा फैसला, चोटिल खिलाड़ियों की जगह दो धाकड़ गेंदबाजों की एंट्री

188 का लक्ष्य लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने आसान साबित कर दिया। मार्श ने 38 गेंदों में 90 रनों की तूफानी पारी खेली और 16.4 ओवर में ही अपनी टीम की जीत दर्ज करने में मदद की। चेन्नई के गेंदबाज अंशुल कंबोज बहुत महंगे साबित हुए और 2.4 ओवर में ही 63 रन लुटा दिए। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में