GT vs CSK Pitch Report: क्या कहते हैं नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े, कौन मार सकता है बाज़ी? पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट

GT vs CSK Pitch Report: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? यहां देखें अहमदाबाद पिच रिपोर्ट, औसत स्कोर, रिकॉर्ड और मैच विश्लेषण।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
GT vs CSK Pitch Report - Narendra Modi Stadium, Ahemdabad
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

GT vs CSK Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग में खेले जाने वाले 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह मुकाबला बृहस्पतिवार की शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में शुरुआती कुछ मुकाबले खोने के बाद गुजरात टाइटन्स ने टूर्नामेंट में मजबूत वापसी की है। टीम 13 में से 8 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। शुबमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन की तिकड़ी गुजरात टाइटंस के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रही है।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट मे चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी भी कमाल की रही है, लेकिन पिछले दो मुकाबले में मिली लगातार हार ने टीम के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम को अपने बचे हुए आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस को एक बड़े अंतर से हराना होगा। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से जानते हैं, इस मुकाबले में पिच का मिजाज कैसा रहेगा?

GT vs CSK Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 66, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

GT vs CSK मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: GT vs CSK
  • तारीख:  21 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

GT vs CSK Pitch Report, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 के मुकाबलो के दौरान पिच संतुलितऔर ज्यादा स्कोर वाली दोनों तरह की देखी गई है। इस मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर सामान्यता 182-166 के बीच रहा है, जबकि पिच के सपाट और तेज आउटफ़ील्ड के कारण इस सीजन के पहले मुकाबले में स्कोर 200+ देखा गया था। बाउंड्री बड़ी होने की वजह से बीच के ओवरों में स्पिनर और धीमी गति के गेंदबाज़ भी खेल में आ जाते हैं। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों का दबदबा ज्यादा रहा है। इन्होंने 74% विकेट हासिल किए हैं। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 59%
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 41%
सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज  74%
पहली पारी का औसत 182
दूसरी पारी का औसत 166
उच्चतम स्कोर 243-5 (20 Ov) PBKS vs GT
न्यूनतम स्कोर 86-10 (14.5 Ov) SRH vs GT
सबसे सफल रन चेज 207-7 (20 Ov) KKR vs GT
सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य 168-7 (20 Ov) KKR vs GT

GT vs CSK Pitch Report: बॉलिंग या बैटिंग, पहले किसे चुने?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम के मैदान पर इस सीजन में कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने भी तीन मुकाबलो में जीत दर्ज की है। हाल के समय में, बल्लेबाज़ों को मैच की शुरुआत में, अच्छा बाउंस और कैरी मिलता है, इसलिए अहमदाबाद में टॉस जीतने वाले कप्तान आम तौर पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।

GT vs CSK संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स संभावित प्लेईंग 11:

साई सुदर्शन, शुबमन गिल(कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, साईं किशोर, मोहम्मद सिराज

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेईंग 11:

संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़(कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

गुजरात टाइटन्स, चेन्नई के बजाय ज्यादा बेहतर स्थिति में है, टीम इस सीजन में पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स को हरा चुकी है। इसलिए मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से गुजरात टाइटन्स इस मुकाबले में थोड़ा आगे नज़र आ रही है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में