CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

PBKS vs DC Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 55, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें PBKS vs DC Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
PBKS vs DC Dream11 Team
PBKS vs DC Dream11 Team

PBKS vs DC मैच प्रीव्यू:

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स टूर्नामेंट का 55वां मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने काफ़ी लंबे समय तक अंक तालिका के शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा रखा है, लेकिन लगातार मिली तीन हार ने उनको तीसरे पायदान पर खिसका दिया है। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे का सामना करेंगी। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स 6 विकेट से विजयी रही थी। पंजाब के पास एक आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप है, जिसके सभी खिलाड़ी अच्छी फार्म में है। भले ही पंजाब किंग्स का प्रदर्शन हाल ही के कुछ मुकाबलो में उतना अच्छा नहीं रहा, फिर भी टीम टॉप-4 के लिए प्रबल दावेदार है।

इसके विपरीत, दिल्ली कैपिटल्स की हालत काफी खस्ता है। पिछले 5 में से 4 मुकाबले गंवा चुकी दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में 8वें स्थान पर है। हाल ही में टीम को अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भले ही दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी है, लेकिन फिर भी यह दूसरी टीमों के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL में एक टीम के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, गेल-राहुल की लिस्ट में मिचेल मार्श भी शामिल

PBKS vs DC मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: PBKS vs DC
  • तारीख: 11 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

धर्मशाला वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 22-23°C
  • बारिश की संभावना: 60%
  • ह्यूमिडिटी: 38%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम PBKS फॉर्म
PBKS हालिया फॉर्म: L, L, L, W, W

टीम DC फॉर्म
DC हालिया फॉर्म: L, L, W, L, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

पंजाब किंग्स  4
दिल्ली कैपिटल्स 6
बेनतीजा 0

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल है, जहाँ अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं। इस पिच पर गेंद की गति और उछाल काफी सटीक होती है; हालाँकि, यहाँ की ठंडी और अधिक ऊँचाई वाली हवा के कारण शुरुआत में अक्सर तेज़ गेंदबाज़ों को फ़ायदा मिलता है।  

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 40%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 60%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (75%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 183
  • दूसरी पारी का औसत: 158

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

यह भी पढ़ें: PBKS vs DC Pitch Report: हाई स्कोरिंग होगा मुकाबला या गेंदबाज करेंगे कमाल?

PBKS vs DC संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स संभावित 11:

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, सूर्यांश शेडगे, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11:

पथुम निसांका, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, विप्रराज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगिसानी एनगिड, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव

पंजाब किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी 

भूमिका

रन

विकेट

कूपर कोनोली

AR

377

0

प्रभसिमरन सिंह

WK

364

0

श्रेयस अय्यर

BAT

333

0

प्रियांश आर्य

BAT

286

0

दिल्ली कैपिटल्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी 

भूमिका

रन

विकेट

केएल राहुल

WK

468

0

पथुम निसांका

BAT

278

0

ट्रिस्टन स्टब्स

BAT

259

अक्षर पटेल

AR

44

10

PBKS vs DC कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान

उप कप्तान

केएल राहुल

प्रभसिमरन सिंह

कूपर कोनोली

पथुम निसांका

PBKS vs DC फैंटेसी टीम सुझाव:

PBKS vs DC Match 55 Dream11 Team

पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक

केएल राहुल

हेड-टू-हेड कैप्टन पिक

कूपर कोनोली

डिफरेंशियल पिक

प्रभसिमरन सिंह, पथुम निसांका

ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन

2-6-1-2

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 264 रन को आसानी से हासिल कर लिया था। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से के एल राहुल को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन पंजाब किंग्स की तुलना में निम्न स्तर का रहा है। इसलिए पंजाब किंग्स इस मुकाबले में थोड़ा आगे है।

प्रेडिक्शन: पंजाब किंग्स।

यह भी पढ़ें: KL Rahul ने रचा इतिहास, IPL में 3 अलग-अलग टीमों के लिए किया अनोखा कारनामा; बने इकलौते बल्लेबाज


डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में