CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

KL Rahul ने रचा इतिहास, IPL में 3 अलग-अलग टीमों के लिए किया अनोखा कारनामा; बने इकलौते बल्लेबाज

DC vs KKR मैच के दौरान KL Rahul ने IPL में इतिहास रच दिया। वह 3 अलग-अलग टीमों के लिए 1000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
KL Rahul ने Delhi Capitals, Punjab Kings और Lucknow Super Giants के लिए 1000+ रन बनाकर IPL में इतिहास रचा
KL Rahul ने Delhi Capitals, Punjab Kings और Lucknow Super Giants के लिए 1000+ रन बनाकर IPL में इतिहास रचा

KL Rahul 1000+ Runs For 3 Teams IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत अरुण जेटली स्टेडियम में हुई। यह मुकाबला 9 मई को खेला गया, जिसमें मेहमान टीम कोलकाता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम दिल्ली को 8 विकेट से हराया। DC भले ही मैच हार गई, लेकिन इस मुकाबले में टीम के ओपनर केएल राहुल ने एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

DC vs KKR मैच में केएल राहुल ने 14 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके निकले। उन्हें कार्तिक त्यागी ने कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। हालांकि, आउट होने से पहले राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने 1000 रन पूरे कर चुके थे और इसी के साथ उन्होंने IPL इतिहास में एक अनोखा कारनामा कर दिया, जो अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया था। 

IPL में 3 टीमों के लिए 1000+ रन बनाने वाले केएल राहुल पहले बल्लेबाज 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक हजार रनों के आंकड़े को हासिल करने के बाद, अब केएल राहुल IPL इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह उपलब्धि हासिल की है। इस रिकॉर्ड के मामले में राहुल ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी इस कारनामे को नहीं कर पाए हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कल का DC vs KKR मैच किसने जीता? फिन एलन ने रिकॉर्ड तोड़ शतक से मचाई तबाही

आईपीएल 2025 से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले राहुल के आंकड़े अब और भी शानदार हो गए हैं। उन्होंने अब तक 24 मैचों की 24 पारियों में 1007 रन बना लिए हैं। DC के लिए उनका बल्लेबाजी औसत 50.35 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 162.41 का रहा है। राहुल के बल्ले से दिल्ली के लिए 2 शतक और 6 अर्धशतक भी निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने 100 चौके और 45 छक्के लगाए हैं। दिल्ली के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152* रहा है।

पंजाब और लखनऊ के लिए भी राहुल का रिकॉर्ड शानदार 

आईपीएल करियर में केएल राहुल के बल्लेबाजी आंकड़े पंजाब और लखनऊ के लिए भी जबरदस्त रहे हैं। पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने 55 मैचों की 55 पारियों में 2548 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 56.62 और स्ट्राइक रेट 139.77 का रहा। PBKS के लिए राहुल का बेस्ट स्कोर 132* रहा है।

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी राहुल ने दमदार प्रदर्शन किया। LSG के लिए उन्होंने 38 मैचों की 38 पारियों में 1410 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 41.47 और स्ट्राइक रेट 130.68 का रहा। लखनऊ के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103* रहा।

इस तरह KL Rahul ने तीनों टीमों के लिए 1000+ रन बनाकर IPL में इतिहास रच दिया है। DC vs KKR मैच में दिल्ली को हार जरूर मिली, लेकिन राहुल का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में