CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: कल का DC vs KKR मैच किसने जीता? फिन एलन ने रिकॉर्ड तोड़ शतक से मचाई तबाही

DC vs KKR मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिन एलन के 47 गेंदों में तूफानी शतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IPL 2026 के DC vs KKR मैच में फिन एलन ने नाबाद शतक लगाकर KKR को 8 विकेट से जीत दिलाई
IPL 2026 के DC vs KKR मैच में फिन एलन ने नाबाद शतक लगाकर KKR को 8 विकेट से जीत दिलाई

Who won yesterday's DC vs KKR Match: 8 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 51वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। इस मैच में कोलकाता ने शानदार प्रदर्शन किया और घरेलू टीम दिल्ली को 8 विकेट से हराया। घरेलू मैदान पर पहले खेलते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में 142/8 का ही स्कोर बना पाई। जवाब में कोलकाता ने 14.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 147 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के हीरो ओपनर फिन एलन रहे, जिन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आकर तूफानी शतक लगाया और दिल्ली कैपिटल्स को मैच से बाहर कर दिया। एलन ने 47 गेंदों में 100 नाबाद बनाए और कोलकाता की टीम के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

फिन एलन का धुआंधार शतक, कैमरन ग्रीन के साथ कोलकाता को दिलाई जीत

143 रनों का लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स को शुरुआत में ही दो बड़े झटके लग गए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 9 गेंदों में 13 रन बनाए और तीसरे ओवर में 29 के स्कोर पर रन आउट हो गए। नंबर तीन पर आए अंगकृष रघुवंशी ने भी निराश किया और महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। खराब शुरुआत के कारण लगा कि कोलकाता की टीम फंस जाएगी, लेकिन फिन एलन अलग ही इरादे से बल्लेबाजी करते नजर आए। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने तक ज्यादा जोखिम नहीं उठाया और 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, लेकिन इसके बाद तूफानी अंदाज दिखाया।

लग रहा था कि शतक से पहले ही कोलकाता की जीत पूरी न हो जाए, लेकिन एलन ने जबरदस्त छक्के से दोनों काम पूरे किए। उन्होंने 47 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और 10 छक्के जड़े। वहीं, ग्रीन ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 33 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के बीच 64 गेंदों में 116* रनों की मैच विनिंग पार्टनरशिप हुई। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एकमात्र विकेट कप्तान अक्षर पटेल के खाते में गया।

यह भी पढ़ें: IPL में विराट कोहली के नाम कितने डक हैं? जानें कब-कब बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

निसांका-आशुतोष ने बचाई दिल्ली की लाज, सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 49 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की वजह से ठोस शुरुआत मिली, लेकिन इसका अंत पांचवें ओवर में केएल राहुल (23) के विकेट से हो गया। इसके बाद पथुम निसांका ने नितीश राणा (8) के साथ स्कोर को 74 तक पहुंचाया। यहां से विकेटों की झड़ी लग गई और एक के बाद एक चार विकेट गिरने से स्कोर 89/5 हो गया।

आउट होने से पहले निसांका अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे, लेकिन फिर चलते बने। उनके बल्ले से 29 गेंदों में 50 रनों की पारी आई। अक्षर पटेल ने बल्ले से बेहद धीमी पारी खेली और 22 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए। आखिरी में आशुतोष शर्मा ने 39 रन बनाकर दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी सबसे सफल गेंदबाज रहे और दोनों ने दो-दो विकेट लिए।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में