PBKS vs DC Pitch Report: हाई स्कोरिंग होगा मुकाबला या गेंदबाज करेंगे कमाल?
इस लेख में जानें PBKS vs DC Pitch Report- बल्लेबाजों की होगी मौज या गेंदबाज दिखाएंगे दम, और संभावित विजेता

PBKS vs DC मैच प्रीव्यू:
सोमवार की शाम को इंडियन प्रीमियर लीग के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स होगी। यह मुकाबला धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान पर यह इस सीजन का पहला मुकाबला है। दोनों टीमें अंकतालिका में क्रमशः दूसरे और आठवें स्थान पर हैं, और दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही है। पंजाब किंग्स की ताकत इसकी बल्लेबाजी है, कूपर कोनोली, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर जैसे टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने लीग में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। लगातार, पिछले 3 मुकाबले हारने के बावजूद भी पंजाब किंग्स की कोशिश टूर्नामेंट में वापसी करने की रहेगी।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन काफी निराशाजनक रहा है। बल्लेबाजी में केएल राहुल को छोड़कर सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन अपेक्षा अनुरूप नहीं रहा। गेंदबाजी विभाग में कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों के खेल में निरंतरता की कमी थी, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 3 मुकाबलो में केवल 3 विकेट ही हासिल कर पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ से काफी दूर है, इसलिए उसकी कोशिश रहेगी कि बाकी बचे हुए मुकाबले जीत कर अंक तालिका में थोड़ा ऊपर जाया जाए।
यह भी पढ़ें: PBKS vs DC Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 55, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
PBKS vs DC मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: PBKS vs DC
- तारीख: 11 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA) की पिच हाल के T20 मैचों में बल्लेबाजी के अनुकूल रही है। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 160-180 रन रहता है, जबकि पिछले कुछ सालों से कई मैचों में हमने 190+ का स्कोर भी बनते देखा है। ऊँचाई पर स्थित होने के कारण धर्मशाला के मैदान पर गेंद को तेज़ी से आगे बढ़ने में मदद मिलती हैं, जिससे बल्लेबाज़ों के लिए स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है।
तेज़ गेंदबाज़ मैच की शुरुआत में नई गेंद से सीम मूवमेंट, अच्छी उछाल और कुछ स्विंग हासिल कर सकते हैं, खासकर ठंडे मौसम में। हालाँकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है और रात के मैचों में अक्सर ओस एक अहम भूमिका निभाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों को फ़ायदा मिलता है। स्पिनरों को इस मैदान पर अपनी विविधताओं पर ज़्यादा निर्भर रहना पड़ता है। कुल मिलाकर, हाल के मैच संकेत देते हैं कि धर्मशाला में एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 40% |
| पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 60% |
| सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज | 65% |
| पहली पारी का औसत | 183 |
| दूसरी पारी का औसत | 158 |
| उच्चतम स्कोर | 241-7 (20 Ov)/RCB RCB vs PBKS |
| न्यूनतम स्कोर | 116-10 (19 Ov)/DC DC vs PBKS |
| सबसे सफल रन चेज | 195-4 (19.4 Ov)/CSK CSK vs PBKS |
| सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य | 170-6 (20 Ov)/DC DC vs PBKS |
PBKS vs DC संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स संभावित 11:
प्रभसिमरन सिंह (wk), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (c), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, सूर्यांश शेडगे, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11:
पथुम निसांका, केएल राहुल(wk), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (c), आशुतोष शर्मा, विप्रराज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगिसानी एनगिड, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव
मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
पंजाब किंग्स ज्यादा मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है। इनके पास इन-फॉर्म बल्लेबाज ज्यादा है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स तरफ से सिर्फ केएल राहुल ही अच्छा खेल रहे। इसलिए मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स के इस मुकाबले को जीतने की संभावना ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: PBKS vs DC Head-to-Head Record- किस टीम का पलड़ा भारी? जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।




