PBKS vs DC Head-to-Head Record- किस टीम का पलड़ा भारी? जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
इस लेख में जानें PBKS vs DC Match 55 IPL 2026 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे, जानें पूरी डिटेल

PBKS vs DC मैच प्रीव्यू
इंडियन प्रीमियर लीग के 55वे मुकाबले में पंजाब किंग्स की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी। यह मुकाबला आज शाम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर हैं। टीम ने लगातार, पिछले तीन मुकाबले हारे है, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत में किए गए शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह आज भी टॉप-4 की दौड़ में शामिल है। टीम अपना आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से 33 रनों से हारकर आ रही है।
इसी तरह, दिल्ली कैपिटल्स को भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम अभी तक खेले गए 11 में से मात्र 4 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है, और अंकतालिका में आठवें पायदान पर है। प्लेऑफ की दौड़ से दूर खड़ी दिल्ली कैपिटल्स अगर आज का मुकाबला जीतती है, तो पंजाब किंग्स के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: PBKS vs DC Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 55, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
PBKS vs DC मैच डिटेल्स
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: PBKS vs DC
- तारीख: 11 मई 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
PBKS vs DC Head to Head Record: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के दरमियान अब तक IPL में 36 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें पंजाब किंग्स 18 मुकाबलो में जीत दर्ज करके दिल्ली से आगे है। दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। IPL 2025 सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया था। हालांकि इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था।
| कुल मुकाबले | 36 |
| पंजाब किंग्स | 18 |
| पंजाब किंग्स | 17 |
| टाई | 0 |
| बेनतीजा | 1 |
हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच
टीम PBKS फॉर्म
PBKS हालिया फॉर्म: L, L, L, W, W
टीम DC फॉर्म
DC हालिया फॉर्म: L, L, W, L, L
दोनों टीमों का स्क्वाॅड
पंजाब किंग्स (PBKS) का फुल स्क्वाॅड:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह(wk), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर(c), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, नेहल वढेरा, हरनूर पन्नू, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मिशेल ओवेन, पाइला अविनाश, यश ठाकुर विशाल निषाद, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस
दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड:
पथुम निसांका, केएल राहुल(wk), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल(c), आशुतोष शर्मा, विप्रराज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगिसानी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, टी नटराजन, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर, पृथ्वी शॉ, साहिल पारख, माधव तिवारी, अजय मंडल, रेहान अहमद, त्रिपुराण विजय, दुष्मंथा चमीरा, औक़िब नबी डार, काइल जैमिसन
यह भी पढ़ें: PBKS vs DC Pitch Report: हाई स्कोरिंग होगा मुकाबला या गेंदबाज करेंगे कमाल?
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।




