IPL में एक टीम के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, गेल-राहुल की लिस्ट में मिचेल मार्श भी शामिल

CSK vs LSG मैच के दौरान मिचेल मार्श ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 24 पारियों में 1000 रन पूरे किए। जानें IPL में एक टीम के लिए सबसे तेज यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

3 मिनट पढ़ें
Mitchell Marsh fastest to score 1000 runs for LSG in IPL
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Fewest innings to 1000 IPL runs for a team: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन लखनऊ को जोश इंग्लिस ने तूफानी शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में ही रनों की बारिश कर दी। इस मैच में उनके जोड़ीदार मिचेल मार्श ने पिछले मैच में शतक जड़ा था, लेकिन आज कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि, अपनी छोटी सी पारी के दौरान उन्होंने LSG के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना डाला।

मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10 गेंदों में 10 रन बनाए, लेकिन इस दौरान जब उन्होंने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया, तो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। मार्श ने यह कारनामा 24वीं पारी में किया। इतनी ही पारियों में केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए और डेवोन कॉनवे ने CSK के लिए हजार रन पूरे किए थे।

मिचेल मार्श ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बनाए सबसे तेज 1000 रन 

ऑस्ट्रेलिया के टी20आई कप्तान मिचेल मार्श को आईपीएल में निरंतर रूप से खेलने के मौके कम ही मिले थे, क्योंकि उनकी फिटनेस भी एक बड़ी समस्या रहती थी लेकिन जब से उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स में एंट्री की, तब से कंसिस्टेंट रन बनाए हैं। मार्श को 2025 के मेगा ऑक्शन में LSG ने खरीदा था। उन्होंने अब तक 24 पारियों में 41.83 की औसत और 158.60 की स्ट्राइक रेट से 1004 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक और सात अर्धशतक भी जड़े हैं। 

गेल के नाम है सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड

अगर आईपीएल के इतिहास को उठाकर देखें तो एक टीम के लिए सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने यह कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए किया था। उन्होंने सिर्फ 20 पारियों में इतिहास रच दिया। यह दिखाता है कि विस्फोटक अंदाज के बावजूद निरंतरता के साथ गेल ने रन बनाए और आंकड़े को सबसे तेज हासिल किया। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, पावरप्ले में 30 छक्के लगाकर रचा इतिहास

अगर अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो लिस्ट में शॉन मार्श का नाम भी शुमार है, जिन्होंने पंजाब के लिए ऐसा किया था। वहीं, केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाए हैं। नीचे हम आपको पूरी लिस्ट की जानकारी तालिका में दे रहे हैं। 

IPL में एक टीम के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

क्रम बल्लेबाज पारियां टीम
1 क्रिस गेल 20 RCB
2 शॉन मार्श 21 PBKS
3 लेंडल सिमंस 23 MI
4 केएल राहुल 23 PBKS
5 डेवोन कॉनवे 24 CSK
6 केएल राहुल 24 DC
7 मिचेल मार्श 24 LSG

टैग:

हमें फॉलो करें

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में