CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, पावरप्ले में 30 छक्के लगाकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान 30 छक्के लगाकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। जानें इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा और बाकी बल्लेबाज कहां हैं।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Vaibhav Sooryavanshi hit 30 sixes in powerplay overs during IPL 2026 and broke Abhishek Sharma record
Vaibhav Sooryavanshi hit 30 sixes in powerplay overs during IPL 2026 and broke Abhishek Sharma record

Batters with most sixes during powerplay in an IPL season: राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में तबाही मचा रखी है। इस बल्लेबाज ने अपने बेखौफ अंदाज से सभी को हैरान करने का काम किया है। आज के समय में टी20 मुकाबलों का नतीजा काफी हद तक पावरप्ले में तय हो जाता है और इस फेज में वैभव सबसे आगे साबित हो रहे हैं। 15 वर्षीय खिलाड़ी ने जमकर बड़े शॉट खेले हैं और इसी वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में पावरप्ले के दौरान सूर्यवंशी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2024 में 29 छक्के लगाए थे।

राजस्थान रॉयल्स ने 2025 के सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को ₹1.10 करोड़ की कीमत में खरीदा था। उस समय माना जा रहा था कि RR ने शायद गलत फैसला ले लिया है, क्योंकि वैभव की उम्र तब सिर्फ 14 साल थी और उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली थी। हालांकि, राजस्थान ने युवा बल्लेबाज पर भरोसा दिखाया और उन्हें सीजन के दौरान डेब्यू का मौका भी दिया।

वैभव ने डेब्यू सीजन में ही शतक ठोकते हुए सनसनी मचा दी और अब आईपीएल के 19वें सीजन में भी सेंचुरी जड़ चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी की खासियत पावरप्ले में आक्रामक अंदाज है और इस फेज में उन्होंने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार समेत तमाम प्रमुख गेंदबाजों की धुनाई की है। इसी के साथ उन्होंने एक सीजन में शुरुआती छह ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है।

IPL 2026 में पावरप्ले के नए सिक्सर किंग बने वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल के मौजूदा सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक 11 मैच खेले हैं और 30 छक्के लगा चुके हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में शुरुआती छह ओवरों में सर्वाधिक हैं। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए सीजन के 52वें मैच में उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर इतिहास रचा। हालांकि, उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चली, क्योंकि मोहम्मद सिराज ने उन्हें शॉर्ट गेंद पर कैच आउट करा दिया। इसके बाद वह 16 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कल का RR vs GT मैच किसने जीता? एकतरफा मुकाबले में इस टीम ने मचाया धमाल

IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

एक आईपीएल सीजन के शुरुआती छह ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी के बाद अभिषेक शर्मा का नाम आता है। अभिषेक ने 2024 के सीजन में 29 और मौजूदा सीजन में 27 छक्के लगाए हैं। इसके बाद चौथे स्थान पर सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने 2008 के सीजन में पावरप्ले के दौरान 22 छक्के लगाए थे। 2024 में ट्रेविस हेड और 2025 में यशस्वी जायसवाल ने भी पहले छह ओवरों में 22-22 छक्के लगाने का कारनामा किया था।

आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट: 

क्रम बल्लेबाज सीजन पावरप्ले में छक्के
1 वैभव सूर्यवंशी 2026 30*
2 अभिषेक शर्मा 2024 29
3 अभिषेक शर्मा 2026 27*
4 सनथ जयसूर्या 2008 22
5 ट्रेविस हेड 2024 22
6 यशस्वी जायसवाल 2025 22
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में