CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: कल का RR vs GT मैच किसने जीता? एकतरफा मुकाबले में इस टीम ने मचाया धमाल

IPL 2026 में 9 मई को RR vs GT के बीच मुकाबला खेला गया। जानें राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में किस टीम ने बाजी मारी और पूरा हाल।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Who Won RR vs GT IPL 2026 Match
Who Won RR vs GT IPL 2026 Match

Who won yesterday's RR vs GT Match: 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL 2026 का 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इसमें घरेलू टीम राजस्थान को गुजरात ने 77 रनों के बड़े अंतर से हराया, जो लीग में उसकी रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी है। मुकाबले में पहले खेलते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 229/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 16.3 ओवर में 152 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। 

RR vs GT मैच में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी दमदार रही। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके बाद, गेंदबाजों का सामूहिक प्रदर्शन देखने को मिला, जिनमें सबसे ज्यादा विकेट राशिद खान के खाते में आए। 

राजस्थान रॉयल्स का बल्ले से फ्लॉप शो, सूर्यवंशी-जायसवाल सब हुए ढेर 

230 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट बॉल में फंसा लिया और पवेलियन का रास्ता दिखाया। सूर्यवंशी बड़े शॉट के प्रयास में कैच आउट हुए और उनकी पारी 16 गेंदों में 36 रनों पर समाप्त हो गई। कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल ने भी निराश किया और सिर्फ 3 रन ही बना सके। शिमरोन हेटमायर 6 के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए। ध्रुव जुरेल ने आक्रामक बल्लेबाजी से दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन राशिद खान ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। जुरेल 10 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

इसके बाद, राशिद खान ने एक के बाद एक तीन विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। बाकी के बल्लेबाजों का कुछ खास योगदान नहीं आया और लगातार विकेटों के कारण राजस्थान की पारी 17वें ओवर में समाप्त हो गई। गुजरात टाइटंस के लिए राशिद ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, जेसन होल्डर के खाते में भी तीन विकेट आए। 

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने चुना टीम इंडिया का नया स्पिन गुरु? PBKS से जुड़े दिग्गज को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

गिल-सुदर्शन का कमाल, गुजरात टाइटंस ने बनाया बड़ा स्कोर 

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी का मौका पाने वाली गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर दमदार शुरुआत दिलाने का काम किया। इन दोनों ने शतकीय साझेदारी करते हुए 118 रन जोड़े। सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। वहीं, गिल के बल्ले से 44 गेंदों में 84 रन आए।

हालांकि, जोस बटलर (13) और जेसन होल्डर (7) के सस्ते में आउट होने से बड़े स्कोर की उम्मीदों को झटका लगा लेकिन फिर वाशिंगटन सुंदर ने 20 गेंदों में 37* और राहुल तेवतिया ने 4 गेंदों में 14* रन बनाकर पारी को शानदार तरीके से समाप्त किया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बृजेश शर्मा सबसे ज्यादा दो विकेट लेने में सफल रहे। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में