CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

गौतम गंभीर ने चुना टीम इंडिया का नया स्पिन गुरु? PBKS से जुड़े दिग्गज को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026 के बाद पंजाब किंग्स के साईराज बहुतुले को टीम इंडिया का नया स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया जा सकता है। गौतम गंभीर ने खुद उनकी सिफारिश की है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Gautam Gambhir recommends PBKS-associated Sairaj Bahutule for Team India spin bowling coach role
Gautam Gambhir recommends PBKS-associated Sairaj Bahutule for Team India spin bowling coach role

Sairaj Bahutule likely to join Indian team as spin-bowling coach: IPL 2026 के बीच टीम इंडिया में बदलाव की चर्चा भी तेज है। एक तरफ टी20आई में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी पद से हटाए जाने की बात हो रही है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी जा सकती है। दूसरी तरफ, नए स्पिन कोच को लाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय टीम के मौजूदा कोचिंग सेटअप में कोई भी स्पिन गेंदबाजी कोच मौजूद नहीं है, इसी वजह से पूर्व भारतीय स्पिनर साईराज बहुतुले की नियुक्ति पर विचार किया जा रहा है। बहुतुले के पास काफी अनुभव है, लेकिन फिलहाल वह पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें टीम इंडिया को ज्वाइन करने के लिए पंजाब फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ना पड़ेगा।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इस आईपीएल सीजन के बाद साईराज बहुतुले टीम इंडिया को स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में ज्वाइन कर सकते हैं। इस बारे में उनकी बात हेड कोच गौतम गंभीर और BCCI के अधिकारियों से भी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, बहुतुले की स्पिन गेंदबाजी कोचिंग स्किल से गंभीर काफी प्रभावित हैं और उन्होंने ही उनके नाम का सुझाव दिया है।

टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में साईराज बहुतुले की एंट्री की संभावना

टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच गौतम गंभीर के अलावा बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोएशेट शामिल हैं। फिलहाल स्पिन गेंदबाजी के लिए कोई विशेष कोच नियुक्त नहीं है। ऐसे में साईराज बहुतुले का आना एक अहम फैसला साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:IPL में विराट कोहली के नाम कितने डक हैं? जानें कब-कब बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

दो टेस्ट और आठ वनडे खेल चुके साईराज बहुतुले कई मौकों पर भारत की सीनियर टीम के साथ नजर आ चुके हैं। पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के खास अनुरोध पर उन्होंने 2023 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी टीम को ज्वाइन किया था। वहीं, वह श्रीलंका दौरे पर द्रविड़ के सपोर्ट स्टाफ में भी शामिल थे। ऐसे में बहुतुले को अच्छे से पता है कि उन्हें किस तरह से काम करना है।

पंजाब किंग्स का छोड़ना पड़ेगा साथ

आईपीएल में साईराज बहुतुले ने मौजूदा सीजन से पहले पंजाब किंग्स को स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में ज्वाइन किया था। इससे पहले उन्होंने राहुल द्रविड़ के साथ राजस्थान रॉयल्स में एक साल का कार्यकाल पूरा किया था। हालांकि, अब टीम इंडिया के साथ जुड़ने की संभावना के कारण उन्हें पंजाब का साथ छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि नेशनल टीम के सदस्य को आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ किसी भी भूमिका में काम करने की अनुमति नहीं है।

हालांकि, पंजाब किंग्स द्वारा उनके रास्ते में रुकावट डालने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह अवसर भारतीय टीम और BCCI से जुड़ा है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक बहुतुले की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन जल्द ही ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में