6 खिलाड़ी जो श्रीलंका दौरे का नहीं थे हिस्सा, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए हुई वापसी
भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए कईं खिलाड़ियों ने वापसी की है। श्रीलंका दौरे पर जो 6 खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं थे, वो यहां नजर आने वाले हैं।

Team India tour of New Zealand Test Series: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 को लेकर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के अहम दौरे पर जा रही है। जहां दोनों ही टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी ने एक मजबूत टीम चुनी है, जिसमें पिछले श्रीलंका दौरे की टेस्ट टीम से काफी अलग खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
भारत ने अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। उस सीरीज से यहां कईं खिलाड़ी अलग हैं। जिसमें बड़े-बड़े नाम भी शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं टीम इंडिया की न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टेस्ट टीम श्रीलंका दौरे की टेस्ट टीम से कितनी अलग है और कौनसे वो 6 खिलाड़ी हैं, जो श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे, लेकिन अब न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में वापसी हुई है।
#1. जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वापस लौटे हैं। श्रीलंका दौरे पर उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर थी। बुमराह के आने से भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण को बड़ा अनुभव मिलेगा।
#2. नितीश कुमार रेड्डी
ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। वह तेज गेंदबाजी के साथ उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उनकी मौजूदगी से टीम को संतुलन मिलेगा और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प भी उपलब्ध होगा।
#3. साई सुदर्शन
बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन की वापसी टीम इंडिया के लिए अहम है। वह पैर के अंगूठे में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। अब फिटनेस में सुधार के बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े- न्यूजीलैंड दौरे पर अंतिम दो वनडे में श्रेयस अय्यर क्यों करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी? जानिए बड़ा कारण
#4. अंशुल कंबोज
हरियाणा के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिर से मौका मिला है। वह इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन और तेज गेंदबाजी की क्षमता को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल किया है।
#5. आकाश दीप
बंगाल तेज गेंदबाज आकाश दीप की न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए वापसी हुई है। वह श्रीलंका दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी वापसी से भारत के तेज गेंदबाजी विकल्प मजबूत होंगे। आकाश दीप के पास पहले भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी क्षमता साबित करने का अनुभव है।
#6. वॉशिंगटन सुंदर
भारत के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट नहीं खेल सके थे। उनकी ऑफ स्पिन और उपयोगी बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकती है।




