ताजा खबर

न्यूजीलैंड दौरे पर अंतिम दो वनडे में श्रेयस अय्यर क्यों करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी? जानिए बड़ा कारण

भारतीय क्रिकेट टीम कुछ ही दिनों के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है, जिसमें 5 मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम 2 मैचों में श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया गया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Shreyas Iyer ODI Captaincy
Shreyas Iyer ODI Captaincy

Shreyas Iyer ODI Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट सीरीज का भी ऐलान हो गया है। बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने 16 अक्टूबर, शुक्रवार की रात को दोनों ही टीमों को घोषित कर दिया है। जिसमें वनडे सीरीज के लिए 2 कप्तान नियुक्त किए गए हैं। शुरुआती 3 मैच में टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान शुभमन गिल कमान संभालेंगे, तो वहीं चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए श्रेयस अय्यर टीम को लीड करेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अंतिम 2 मैच में श्रेयस अय्यर कप्तान क्यों?

5 मैचों की वनडे सीरीज में 2 अलग-अलग कप्तान नियुक्त करना, जिसमें आखिरी 2 मैचों में श्रेयस अय्यर को कप्तानी देने को लेकर फैंस हैरान होंगे, तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं, आखिर क्यों श्रेयस अय्यर को सीरीज के अंतिम 2 मैचों में कप्तानी सौंपी गई है?

टेस्ट सीरीज को लेकर वर्कलोड मैनेज करने के लिए किया गया फैसला

दरअसल, इसके पीछे सबसे बड़ा कारण टेस्ट सीरीज की तैयारी और खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाना है। वनडे सीरीज 15 नवंबर को समाप्त होगी। ऐसे में टेस्ट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को लाल गेंद के क्रिकेट की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना जरूरी है। इसी रणनीति के तहत शुभमन गिल अंतिम दो वनडे में नहीं खेलेंगे और श्रेयस अय्यर टीम की अगुवाई करेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी अंतिम दो वनडे के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं हैं।

यह भी पढ़े- IND vs WI: टीम इंडिया में अचानक हुआ बड़ा बदलाव, आखिरी T20I से पहले भुवनेश्वर कुमार को अर्शदीप सिंह की जगह किया शामिल

श्रेयस अय्यर के लिए वनडे में कप्तान के रूप में साबित करने की चुनौती

श्रेयस अय्यर के लिए यह जिम्मेदारी अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने का अच्छा मौका होगी। वह शुरुआती तीन वनडे में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे और इसके बाद टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, अंतिम दो मुकाबलों के लिए ईशान किशन को उपकप्तान और विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई है। इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच अपने विकल्पों को परखने का भी मौका मिलेगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी और आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा।

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 456 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में