ताजा खबर

मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव! महेला जयवर्धने से अलग हुई फ्रेंचाइजी, सामने आई बड़ी खबर

आईपीएल में 5 बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम अगले साल कईं बदलाव करने का विचार कर रही है। जिसमें हेड कोच महेला जयवर्धने का भी नाता टूटने वाला है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 2 मिनट पढ़ें
Mahela Jayawardene Parts Ways with Mumbai Indians
Mahela Jayawardene Parts Ways with Mumbai Indians

Mahela Jayawardene Parts Ways with Mumbai Indians: आईपीएल 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिस दिग्गज को टीम की सफलता और रणनीति का अहम हिस्सा माना जाता रहा, अब उसका फ्रेंचाइजी के साथ सफर समाप्त हो गया है। मुंबई इंडियंस और हेड कोच महेला जयवर्धने ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इस खबर के सामने आते ही टीम के अगले सीजन की तैयारियों और नए कोच की तलाश को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

महेला जयवर्धने का मुंबई इंडियंस के साथ कैसा रहा सफर?

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने का मुंबई इंडियंस के साथ रिश्ता काफी पुराना रहा है। उन्होंने पहली बार 2017 में टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस ने 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता। इस तरह वह टीम को उसके पांच में से तीन खिताब दिलाने वाले कोच बने।

मुंबई इंडियंस के साथ जयवर्धने का रहा है खास नाता

2022 में जयवर्धने ने हेड कोच की भूमिका छोड़कर मुंबई इंडियंस समूह में ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी संभाली। इस भूमिका में वह फ्रेंचाइजी की अलग-अलग लीगों में खेलने वाली टीमों के प्रदर्शन और क्रिकेट संबंधी योजनाओं से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2025 से पहले दोबारा हेड कोच नियुक्त किया। उन्होंने मार्क बाउचर की जगह ली थी।

यह भी पढ़े-5 भारतीय खिलाड़ी जो न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए चुने जाने के नहीं थे हकदार, फिर भी मिला मौका

क्यों अलग हुए मुंबई इंडियंस और जयवर्धने?

रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी और जयवर्धने ने नई सोच और नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने पर सहमति जताई है। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, लेकिन 2026 में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह केवल चार मुकाबले जीत सकी। इसी के बाद फ्रेंचाइजी ने अपने अगले चरण के लिए बदलाव का फैसला किया। हालांकि, दोनों पक्षों के अलग होने के पीछे किसी एक कारण को आधिकारिक तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 456 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में