ताजा खबर

अचानक टीम इंडिया की कप्तानी में हुआ बड़ा बदलाव! क्रुणाल पंड्या इस टूर्नामेंट में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी!

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या को अचानक ही कप्तानी मिल गई है। एक अहम टूर्नामेंट में भुवनेश्वर कुमार के हटने के बाद उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 2 मिनट पढ़ें
Krunal Pandya Captain in Hong Kong Sixes 2026
Krunal Pandya Captain in Hong Kong Sixes 2026

Krunal Pandya Captain in Hong Kong Sixes 2026: न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का शुक्रवार, 16 अक्टूबर को चयन किया गया और इसी बीच अचानक ही भारत की टीम में कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है, जहां भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या को कप्तानी सौंप दी गई है, जो एक अहम टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवायी करेंगे।

हांग-कांग सिक्सेज टूर्नामेंट 2026 के लिए बदला टीम इंडिया का कप्तान

क्रुणाल पंड्या को अचानक हांग-कांग सिक्सेस टूर्नामेंट 2026 में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी मिल गई है। दरअसल, पहले इस टूर्नामेंट के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को कप्तान बनाया गया था, लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में चयन होने के बाद उन्हें इस टूर्नामेंट से हटना पड़ा। इसके बाद क्रुणाल पंड्या को टीम की कमान सौंपी गई है।

भुवनेश्वर कुमार की जगह क्रुणाल पंड्या बने कप्तान

स्टार ऑलराउंडर अब 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक होने वाले हांगकांग सिक्सेस में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। यह टूर्नामेंट अपने तेज रफ्तार और आक्रामक क्रिकेट के लिए जाना जाता है, जिसमें प्रत्येक टीम मैदान पर छह खिलाड़ियों के साथ खेलती है। भारत के मुकाबले इस बार इसलिए भी दिलचस्प होंगे, क्योंकि टीम में आईपीएल के कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

यह भी पढ़े- 6 खिलाड़ी जो श्रीलंका दौरे का नहीं थे हिस्सा, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए हुई वापसी

भुवनेश्वर कुमार को कुलवंत खेजरोलिया करेंगे रिप्लेस

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शुरुआत में भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद उनकी उपलब्धता का समीकरण बदल गया। इसके चलते क्रुणाल पंड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। भुवनेश्वर की जगह तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किए जाने की खबर है।

हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए भारत का पूरा स्क्वॉड

क्रुणाल पंड्या (कप्तान), शशांक सिंह, नीतिश राणा, राहुल तेवटिया, राहुल त्रिपाठी, कुलवंत खेजरोलिया

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 456 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में