CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

26 गेंदों में 77 रन... Sher-E-Punjab टी20 लीग में अभिषेक शर्मा का तूफानी आगाज, 7 छक्के-6 चौके जड़कर मचाया धमाल

Sher-E-Punjab टी20 लीग 2026 के पहले ही मैच में मोहाली किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 27 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Sher-E-Punjab T20 League 2026 के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों में जड़े 77 रन
Sher-E-Punjab T20 League 2026 के पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों में जड़े 77 रन

Sher-E-Punjab T20 League 2026: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के संचालन में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले सीजन की शुरुआत 30 अगस्त से हो गई है। पहला मैच अमृतसर सूरमास और मोहाली किंग्स के बीच आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस लीग में पंजाब के कई टॉप क्रिकेटर खेल रहे हैं, जिनमें भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का नाम भी शामिल है।

जिम्बाब्वे दौरे पर फ्लॉप रहने वाले अभिषेक ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले ही मैच में अपना तूफानी अंदाज दिखाते हुए 26 गेंदों में 77 रन की धुआंधार पारी खेली।  

अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों में पूरी की फिफ्टी 

अमृतसर सूरमास की कप्तानी कर रहे अभिषेक ने मोहाली किंग्स के खिलाफ अपनी पारी के दौरान शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और गेंदबाजों पर जमकर दबाव बनाया। उन्होंने महज 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी अभिषेक ने अपने आक्रामक तेवर जारी रखे लेकिन शतक पूरा करने से चूक गए। 

7 छक्के और 6 चौके जड़कर Sher-E-Punjab T20 League 2026 के पहले मैच में मचाया कोहराम 

बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा अपनी लय में होते हैं तो फिर जमकर बड़े शॉट खेलते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने मोहाली किंग्स के खिलाफ किया। अभिषेक ने अपनी अर्धशतकीय पारी में सात छक्के जड़े और छह चौके भी लगाए। इस तरह उन्होंने अपने 77 में से 70 रन बाउंड्री की मदद से बनाए। 

अफगानिस्तान सीरीज से पहले अभिषेक शर्मा की फॉर्म ने बढ़ाई उम्मीदें

इस साल अभिषेक शर्मा का फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 11 रन बनाए, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की सबसे खराब सीरीज साबित हुई। वे तीनों ही मैचों में दोहरे अंक के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए। उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए उनकी जगह पक्की नहीं मानी जा रही।

ऐसे में अभिषेक शर्मा ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के पहले ही मैच में अपना धमाकेदार अंदाज दिखाकर चयनकर्ताओं को संदेश जरूर दे दिया है। अब देखना होगा कि जब भारत की टीम घोषित की जाती है, तो उसमें अभिषेक को जगह मिलती है या नहीं।

यह भी पढ़ें: वनडे में विकेट की ट्रिपल सेंचुरी! भारत के सिर्फ 2 गेंदबाज, जहीर-कपिल भी रह गए पीछे

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 264 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में