CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

वनडे में विकेट की ट्रिपल सेंचुरी! भारत के सिर्फ 2 गेंदबाज, जहीर-कपिल भी रह गए पीछे

भारतीय क्रिकेट इतिहास में वनडे फॉर्मेट में कुछ बड़े गेंदबाज हुए हैं, इनमें से सिर्फ 2 ही ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जो 300 या उससे ज्यादा विकेट ले सके हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
300 ODI wickets for India
300 ODI wickets for India

300 ODI wickets for India: इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में एक से एक महान गेंदबाज रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में जबरदस्त विकेट टेकिंग एबिलिटी दिखाई है। वनडे क्रिकेट में 300 विकेट… सुनने में ही कितना बड़ा आंकड़ा लगता है, क्योंकि टेस्ट की तरह वनडे में विकेट्स निकालना आसान नहीं रहता है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 45 साल के वनडे इतिहास में सिर्फ 14 गेंदबाज हुए हैं, जो 300 या उससे ज्यादा विकेट्स ले सके हैं।

इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के पास भी महान गेंदबाजों की फेहरिस्त रही है। जिसमें जहीर खान से लेकर कपिल देव जैसे धाकड़ तेज गेंदबाज और रवींद्र जडेजा व हरभजन सिंह जैसे फिरकी के फनकार रहे हैं, लेकिन इनमें से कोई नहीं है, जो 300 विकेट तक पहुंच सका है। इस लिस्ट में भारत के सिर्फ 2 गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में 300 विकेट्स का मुकाब हासिल किया है।

यह भी पढ़े- World Cup 2027 के लिए BCCI का मास्टर प्लान! श्रेयस अय्यर का बैकअप तैयार

तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं भारतीय क्रिकेट इतिहास के वो 2 गेंदबाज जिन्होंने वनडे में 300 विकेट की उपलब्धि को अपने नाम किया है।

#1. जवागल श्रीनाथ

भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार जवागल श्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट में 300 विकेट का आंकड़ा पार करने का कारनामा किया था। श्रीनाथ ने भारत के लिए 229 वनडे मैचों में 315 विकेट हासिल किए और उनका गेंदबाजी औसत करीब 28.08 रहा। उन्होंने वनडे में 3 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/23 रहा। खास बात यह है कि श्रीनाथ भारत के पहले तेज गेंदबाज बने थे, जिन्होंने वनडे में 300 विकेट पूरे किए। 1991 से 2003 तक चले अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने भारतीय पेस अटैक की लंबे समय तक अगुआई की और चार वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 44 विकेट भी झटके।

#2.  अनिल कुंबले

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले भारत के इतिहास के सबसे बेहतरीन और सफलतम गेंदबाज रहे हैं। इस रिकॉर्ड में दूसरा नाम अनिल कुंबले का है, जिन्होंने वनडे में श्रीनाथ से भी ज्यादा विकेट हासिल किए। कुंबले ने भारत के लिए 269 वनडे मैचों में 334 विकेट लिए और उनका गेंदबाजी औसत 30.83 रहा। उनके नाम वनडे में 8 पांच विकेट हॉल और 2 बार चार से ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड दर्ज हैं। कुंबले की खासियत थी कि वह परिस्थितियां चाहे जैसी हों, लगातार विकेट निकालने की क्षमता रखते थे। यही वजह है कि वह लंबे समय तक वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। सबसे खास बात ये है कि कुंबले टेस्ट में भी भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं।

टैग:India
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में