CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

World Cup 2027 के लिए BCCI का मास्टर प्लान! श्रेयस अय्यर का बैकअप तैयार

2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
ICC ODI World Cup 2027
ICC ODI World Cup 2027

ICC ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर टीम इंडिया ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। BCCI की नजर सिर्फ मौजूदा खिलाड़ियों पर नहीं, बल्कि हर उस स्थिति के लिए प्लान तैयार करने पर है, जो टूर्नामेंट के दौरान मुश्किल खड़ी कर सकती है। खास तौर पर मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने उनके बैकअप को लेकर भी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है।

बीसीसीआई का 2027 के वर्ल्ड कप को लेकर मास्टर प्लान

भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे फॉर्मेट में मिडिल ऑर्डर के लिए श्रेयस अय्यर एक मजबूत स्तंभ बने हुए हैं, लेकिन अब बोर्ड ने उनके बैकअप का प्लान तैयार करने की ठान ली है और इसे लेकर आगे की रणनीति भी बनाना शुरू कर दिया है। 2011 के बाद वर्ल्ड कप जीतने का सूखा खत्म करने को बेताब टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ी प्लानिंग बन रही है।

तिलक वर्मा को श्रेयस अय्यर के बैकअप के तौर पर बनाया जाएगा हिस्सा

रिपोर्ट्स की माने तो श्रेयस अय्यर के बैकअप के तौर पर मिडिल ऑर्डर में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को लाया जा रहा है। खबरें आ रही हैं कि इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की योजना में शामिल किया जा रहा है। तिलक वर्मा पिछले कुछ सालों से भारतीय टी20 फॉर्मेट का अहम हिस्सा है, हालांकि वो वनडे में अपनी जगह स्थायी नहीं कर पाएं थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उन्हें 2027 के वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े-क्या महिला एशिया कप में टूटेगा ‘नो-हैंडशेक’ ट्रेंड? कोच अमोल मजूमदार का जवाब 

सेलेक्टर्स की सोच अय्यर का मिले मिडिल ऑर्डर में मजबूत बैकअप

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय टीम मैनेजमेंट औक सेलेक्टर्स तिलक वर्मा को वनडे फॉर्मेट में श्रेयस अय्यर के बैकअप के तौर पर मिडिल ऑर्डर में शामिल करना चाह रहे हैं, क्योंकि भारतीय टीम के लिए वनडे में पिछले कुछ वक्त से कोई भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बैकअप नहीं मिल सका है।

BCCI के एक सूत्र ने कहा,

“हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को लगता है कि मिडिल ऑर्डर के लिए कोई बैकअप तैयार नहीं है. हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने की संभावना को देखते हुए, वे टॉप ऑर्डर में किसी ऐसे को चाहते हैं जो वनडे में कम से कम 4 ओवर कर सके।”

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में